अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है । फ़िल्म का ट्रेलर एक धमाकेदार एक्शन एंटरटेनर की गारंटी देता नजर आ रहा है । बड़े मियां छोटे मियां के ट्रेलर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ विदेशी लोकेशंस पर कुछ क्रेजी एक्शन सेट पीस के बीच नजर आ रहे हैं ।

बड़े मियां छोटे मियां का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर में इन दोनों के किरदार आर्मी बैकग्राउंड वाले हैं और स्पेशल ऑपरेशन टीम का हिस्सा हैं. इनके भरोसे भारत की सिक्योरिटी एजेंसी एक खतरनाक विलेन को रोकने निकली है, जो बहुत हाई-टेक है और उसकी पावर्स का सही अंदाजा किसी को भी नहीं है ।
कहने की जरूरत नहीं है कि ट्रेलर बेहतरीन एक्शन स्टंट से भरा हुआ है और बड़े स्क्रीन पर देखने लायक एक मासी स्पेक्टेकल होने का वादा करता है। इस रोल में पृथ्वीराज का लुक बहुत छुपा कर रखा गया था, मगर ट्रेलर देखने के बाद समझ आता है कि मेकर्स उनके किरदार को सबसे बड़ा सरप्राइज फैक्टर बनाकर चल रहे हैं ।
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित, बड़े मियां छोटे मियां में मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हैं। बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है ।
















