प्रदीप पांडेय चिंटू और प्रीति ध्यानी स्टारर भोजपुरी फिल्म माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही 20 अप्रैल को बिहार में रिलीज को तैयार है । इसी बीच फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा ने फिल्म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ को बहुत अच्छी मनोरंजक फिल्म बताया है । अजय कुमार झा की मानें तो फिल्म की शानदार कहानी और प्रदीप पांडेय चिंटू की दर्शकों के बीच पैठ फिल्म को सफलता के मुकाम पर ले जायेगी ।

फिल्म की पूरी शूटिंग गुजरात और मुंबई में किया गया है फिल्म के गाने एक से बढ़ कर एक है खास कर प्रदीप पांडेय चिंटू की ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत किया है ,मुझे लगता है फिल्म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की हिंदी फिल्म ‘कुली’ का याद करायेगी, मगर इसकी स्टोरी लाइन एकदम अलग है और फ्रेश है। हालांकि फिल्म में चिंटू के अलावा प्रीति ध्यानी, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश जैसे मंजे हुए कलाकार भी फिल्म की नैया पार लगवाने में कामयाब होंगे। इस फिल्म निधि झा गेस्ट के रूप में नजर आने वाली है एक गाने में ।

वहीं, फिल्म के निर्माता नरेश प्रजापति ने बातचीत के क्रम में कहा कि फिल्म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ को लेकर जब वे प्लानिंग कर रहे थे, तभी से उन्हें उम्मीद था कि फिल्म काफी अच्छी होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म आम भोजपुरी फिल्मों की कहानियों से एकदम अलग और नया है। इसे एक प्रयोग भी कह सकते हैं। आज गुजरात के विभन्न शहरों में बिहार से आने वाले मजदूरों की संख्या अधिक है। उसमें भी तकरीबन लोग भोजपुरी को समझने और बोलने वाले हैं। हमने इन्हीं मजूदरों की कहानी को मालिकों से कनेक्ट कर एक खूबसूरत पटकथा तैयार की और उसे पर्दे पर उतारा है।

उन्होंने बताया कि फिल्म काफी अच्छी बनी है। इसमें इंटरटेंमेंट का सारा डोज है, जो दर्शकों को खूब इंटरटेन करेगी। इसके अलावा चिंटू और प्रीति ध्यानी की ऑन स्क्रीन जोड़ी भी कमाल की है। यह चिंटू का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है, मगर फिल्म में पूरी कास्ट एंड क्रू ने अपना सौ प्रतिशत दिया है। फिल्म को निर्देशक अजय कुमार झा ने बेहद ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। अब हम दर्शकों की ओर देख रहे हैं कि उन्हें फिल्म कैसी लगेगी।

गौरतलब है कि अंजलि फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तली बनी फिल्म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ के निर्माता नरेश प्रजापति और राधे गोविन्द गुप्ता व निर्देशक अजय कुमार झा हैं। फिल्म में में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ और प्रीति ध्यानी के अलावा निशा दुबे, निधि झा, सुशील सिंह, प्रीति सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश, महेश आचार्या, मंटू लाल, रत्नेश बरनवाल, प्रेम दुबे, सोनू पांडेय, विरेंदर झा,बबलू खान, राजू सिंह माही, यामिनी जैन, परितोष और लाल जी यादव मुख्य भूमिका में हैं।

प्रचारक संजय भूषण पटियाला और लेखक लालजी यादव हैं। छायांकन महेश वेंकट और एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर महेश उपाध्याय हैं। संगीत छोटे बाबा का और गीत श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित चंद्रवंशी का है। एक्शन एस मल्लेश और कोरियोग्राफी राम देवन, संजय कोर्वे व कानू मुखर्जी ने की है। संकलन विकास पवार, धरम सोन, आर्ट नजीर शेख, कलर हुसैन खान, वीएफएक्स आचल श्री पिर्क्चस का है। वहीं, डी आई फिक्शन पोस्ट प्रोडक्शन प्रा. लि. (बांद्रा) और प्रोमो एडिटर विकास पवार हैं।


















