
इसमें कोई शक नहीं कि शाहरुख खान बॉलीवुड के रोमांस किंग हैं और महिलाएं लगातार अपने चहेते सुपरस्टार पर अपना प्यार लुटती रहती हैं और वहीं शाहरुख खान अपनी असल जिंदगी में अपनी इस इमेज को बरकार रखने की पूरी कोशिश करते हैं । और इसलिए शाहरुख खान अपनी महिला स्टाफ़ के लिए रोमांस के दिन यानी वेलेंटाइन डे पर परफ़ेक्ट वेलेंटाइन बनें ।
अपने महिला स्टाफ़ की ईमानदारी और कड़ी मेहनत के लिए शाहरुख खान ने कथित तौर पर उन्हें एक सरप्राइज देने का फ़ैसला किया वो भी वेलेंटाइन डे जैसे खास मौके पर । और यह शाहरुख के अपने महिला स्टाफ़ के प्रति प्यार और आभार को दर्शाता है । पूरे महिला स्टाफ़ को लाल गुलाब के फूलों के साथ डिज़ाइनर हैंडबैग और हाई-एंड स्मार्टफोन,गोल्ड के लॉकेट जैसे गिफ़्ट दिए गए । और मजेदार बात यह है कि ये सारे गिफ्ट शाहरुख ने खुद पसंद किए ।
शाहरुख द्दारा वेलेंटाइन गिफ़्ट पाने वाली में उनकी ब्रांड मैनेजर पूजा डडलानी और उनकी बिजनेस मैनेजर करुणा बडवाल सहित तमाम महिला कर्मचारी थीं । आपको बता दें कि शाहरुख ने इस योजना एक दिन पहले ही बना ली थी जिसे सख्ती से छुपा के रखा गया था और किसी को इस बारें में जरा भी भनक नहीं लगी थी ।
वैसे आपको बता दें कि शाहरुख खान ने अपना वेलेंटाइन डे अपने प्यारे से बेटे अबराम के साथ मनाया था । पिछली बार रईस फ़िल्म में नजर आए शाहरुख खान जल्द ही इम्तियाज अली की आगामी फ़िल्म द रिंग में अनुष्का शर्मा के अपोजिट नजर आएंगे । और उसके बाद वह आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे जिसमें वह एक बौने का किरदार अदा करेंगे ।
















