11 मार्च को आ रहे वर्ल्ड किडनी डे से ठीक पहले ब्रह्मास्त्र अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने न केवल अपनी किडनी बल्कि अपने पूरे अंगदान का संकल्प लिया है । अमर गांधी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर ने अपने पूरे अंगदान का संकल्प लिया साथ ही अमिताभ बच्चन, ब्रह्मास्त्र निर्माता करण जौहर और निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपनी किडनी दान करने का संकल्प लिया ।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लिया अंगदान का संकल्प
अयान और करण ने अन्य लोगों को भी अंगदान करने के लिए प्रेरित किया । वहीं रणबीर ने अपने अंगदान का संकल्प करते हुए कहा, “मैं अपने अंगदान करने का संकल्प लेता हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरे द्दारा ऐसा करने से मैं एक व्यक्ति या दो व्यक्ति की जिंदगी को बचा पाऊंगा । इसलिए आप भी अपने अंगों का दान कीजिए ।”
ब्रह्मास्त्र की टीम के अलावा रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा में ने भी ऑर्गन डोनेशन की शपथ ली है ।
















