ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्म पठान देने के बाद अब सभी को शाहरुख खान की अगली फ़िल्म जवान का बेसब्री से इंतज़ार है । हालाँकि कुछ खबरों में कहा जा रहा था कि 2 जून को रिलीज़ होने वाली जवान अपनी रिलीज़ डेट से पोस्टपोन हो सकती है क्योंकि फ़िल्म अभी तैयार नहीं है । लेकिन बॉलीवुड हंगामा ने हाल ही में बताया था कि जवान की शूटिंग कमोबेश पूरी हो चुकी है और इसके दो गाने शूट किए जाने बाक़ी हैं जिन्हें 15 अप्रैल तक शूट कर लिया जाएगा । शाहरुख खान एक गाना जवान की एक्ट्रेस नयनतारा के साथ शूट करेंगे और एक गाना दीपिका पादुकोण, जो फ़िल्म में गाने में नज़र आएँगी, के साथ शूट करेंगे । हमें यह भी पता चला कि मेकर्स फ़िल्म को उसकी तय रिलीज़ डेट पर लाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं । इसी बीच बॉलीवुड हंगामा को जवान को लेकर लेटेस्ट अपडेट मिली है जिसमें कहा जा रहा है कि, निर्माता रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने फ़िल्म की मार्केटिंग स्ट्रेटजी की प्लानिंग करना भी शुरू कर दिया है ।

शाहरुख खान ने शुरू की जवान की मार्केटिंग स्ट्रेटजी की प्लानिंग ; सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान के साथ अटैच होगा जवान का टीजर ?

शाहरुख खान ने शुरू की जवान की मार्केटिंग स्ट्रेटजी की प्लानिंग

जवान की मार्केटिंग स्ट्रेटजी की प्लानिंग के बारें में करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “जवान के निर्माता फिल्म के टीजर को किसी का भाई किसी की जान के साथ जोड़ने का विचार कर रहे हैं । इसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं और यह 21 अप्रैल को ईद के दौरान रिलीज़ होने वाली है ।   साथ ही, यह जवान से लगभग 40 दिन पहले, यानी 21 अप्रैल को रिलीज़ होगी, और उम्मीद की जा रही है कि इसमें भारी संख्या में लोग आएंगे । इसलिए, जवान के लिए प्रचार शुरू करने के लिए यह आदर्श फिल्म हो सकती है । इसके अलावा, किसी का भाई किसी की जान का टीज़र पठान से जुड़ा था, जिसमें शाहरुख ने अभिनय किया था । इस बार शाहरुख की फिल्म का टीजर सलमान की फिल्म से जुड़ा होगा ।

फिर सूत्र ने यह भी बताया,  “हालाँकि अभी कुछ भी 100% निश्चित नहीं है । जवान की रिलीज़ की तारीख पर अंतिम फैसला एक या दो हफ्ते में लिया जाएगा । अगर शाहरुख और उनकी टीम 2 जून को फिल्म को सिनेमाघरों में लाने की मूल योजना के साथ आगे बढ़ती है, तो जवान का टीज़र किसी का भाई किसी की जान के साथ ईद पर लॉन्च होने की संभावना काफी अधिक है ।

जवान में शाहरुख के अलावा, नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भीलीड रोल में नज़र आने वाले हैं ।