भारतीय सिनेमा को शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्दाज की जोड़ी ने कई बेहतरीन फ़िल्मों का तोहफ़ा दिया है । कमीने और हैदर जैसी पुरस्कार विजेता फ़िल्म में शाहिद कपूर और विशाल भारद्दाज ने सभी का दिल जीता । और अब सुनने में आ रहा है कि ये जोड़ी एक बार फ़िर एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आने की तैयारी कर रही है ।

तो क्या, शाहिद कपूर और विशाल भारद्दाज की जोड़ी कर रही है चौथी फ़िल्म की प्लानिंग ?

शाहिद कपूर और विशाल भारद्दाज ने की मुलाकात

हाल ही में शाहिद, निर्देशक विशाल भारद्दाज के ऑफ़िस में नजर आए और बस तभी से अफ़वाहों का बाजार गर्म है कि, दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए एक बार फ़िर साथ आ सकते है । वैसे शाहिद और विशाल ने अपनी इस मुलाकात को किसी से छुपाया भी नहीं इसके विपरीत पैपराजी के सामने खुलकर पोज भी दिया । वैसे यदि दोनों की ये मुलाकार वाकई किसी फ़िल्म केलिए है तो इससे बड़ी खुशी की बात कोई नहीं होगी क्योंकि दोनों की जोड़ी ने कमीने, हैदर और रंगून जैसी फ़िल्में दी है ।

यह भी पढ़ें : Jersey Remake: 'क्रिकेटर' बने शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आएंगी मृणाल ठाकुर

शाहिद के वर्क फ़्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आगामी फ़िल्म जर्सी के हिंदी रीमेक के लिए तैयारियों में जुटे हुए है । इस फ़िल्म में शाहिद क्रिकेटर के रूप में नजर आएंगे ।