प्रभास की फिल्मों अक्सर अपनी तय रिलीज डेट पर रिलीज नहीं हो पाती । और अब इस लिस्ट में प्रभास की नेक्स्ट फ़िल्म द राजा साब भी आ गई है । पिछले दो सालों से बन रही द राजा साब अब भी पूरी नहीं हो पाई है । इसलिए कहा जा रहा है कि, प्रभास की अन्य फ़िल्मों की तरह द राजा साब भी अपनी तय रिलीज़ डेट मिस कर जाएगी । मारुति के निर्देशन में बनी द राजा साब शुरू में 10 अप्रैल 2025 को रिलीज़ होने वाली थी।

प्रभास की द राजा साब एक बार फिर हो सकती है पोस्टपोन ; 20% शूटिंग अभी भी बाकी है

प्रभास द राजा साब की रिलीज डेट होगी पोस्टपोन

लेकिन अधूरे पोस्ट-प्रोडक्शन काम के चलते यह तारीख निकल गई । अब फिल्म की नई रिलीज़ डेट 5 दिसंबर 2025 तय की गई है । हालांकि, इंडस्ट्री से जुड़े कई सूत्रों ने बताया कि इस बार भी फिल्म समय पर रिलीज़ होने की संभावना बेहद कम है।

एक सूत्र के मुताबिक, “फिल्म अभी पूरी होने से काफी दूर है। प्रभास एक साथ तीन-चार प्रोजेक्ट्स में डेट्स मैनेज कर रहे हैं। पहले वे एक समय में सिर्फ एक प्रोजेक्ट पर काम करते थे, लेकिन इस वजह से बाहुबली के बाद उनकी हर फिल्म में कम से कम दो साल का गैप आ जाता था। इस बार पहली बार वे एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।”

वहीं, द राजा साब की शूटिंग स्थिति पर सूत्र ने बताया, “करीब 20% शूटिंग अभी बाकी है। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी समानांतर रूप से चल रहा है।”