जब से आमिर खान की महत्वाकांक्षी फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान बॉक्सऑफ़िस पर बुरी तरह से फ़्लॉप हुई है तब से आमिर कम ही नजर आ रहे है । लेकिन लगता है एक असफ़लता ने उन्हें हतोत्साहित नहीं किया है । इन दिनों आमिर खान अपने आगामी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाभारत, जो एक एक वेब सीरिज है, की तैयारियों में जुटे हुए है । हालांकि अभी तक इसका ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ हुआ है लेकिन इस प्रोजेक्ट के बारें में लगातार खबरें आ रही है । सुनने में आ रहा है कि, महाभारत में द्रौपदी के रोल के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया है । बता दें कि दीपिका पादुकोण ऐसे किरदार को बखूबी करने के लिए जानी जाती है ।

दीपिका पादुकोण को द्रौपदी के लिए चुना जाना था
नई नवेली दुल्हन बनी दीपिका इससे पहले दो अलग-अलग पीरियड ड्रामा फ़िल्मों बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में मस्तानी और रानी पद्मनी का किरदार निभा चुकी है । इसलिए खबरों के अनुसार, दीपिका को महाभारत में द्रोपदी का रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया है । लेकिन खबरों में कहा जा रहा है कि, दीपिका ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ने से इंकार कर दिया है ।
शुरूआती खबरों के अनुसार, आमिर महाभारत को सात भागों की एक सीरिज बनाने की योजना बना रहे है । इसके सातों भागों को अलग-अलग निर्देशक द्दारा निर्देशित किया जाएगा । महाभारत जैसे गूढ़ मुद्दे पर बनी वेब सीरिज होने के नाते आमिर इसके लिए बहुत रिसर्च कर रहे है । और इसके लिए अभिनेता अमेरिका में अपनी कोर टीम के साथ इस पर विचार-विमर्श कर रहे है । जहां तक आमिर के रोल का सवाल है, तो कहा जा रहा है कि वह इस फ़िल्म में भगवान कृष्ण का रोल अदा करेंगे ।
यह भी पढ़ें : BREAKING: महाभारत को 7 भागों की सीरिज बनाएंगे आमिर खान, अपने लिए चुना सबसे उम्दा रोल
इस बीच दीपिका अपने प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म, जो एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बेस्ड है, को शुरू करने का प्लान कर रही है । इस फ़िल्म को मेघना गुलजार द्दारा निर्देशित किया जाएगा ।
















