एक तरफ़ तो संजय दत्त अपनी कमबैक फ़िल्म भूमि की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं वहीं हमने सुना है कि, संजय दत्त अपराम्परागत रोल करने की प्लानिंग कर रहे हैं । जेल से रिहा होने के बाद उनकी तमाम फ़िल्में कतार में हैं । लेकिन अब हमने सुना है कि जल्द ही वह सुपरहिट तेलगु फ़िल्म, प्रस्थानम के हिंदी रीमेक में भी खास भूमिका में नजर आएंगे ।

राजनीति और व्यवसाय के बीच संबंधों की पृष्ठभूमि पर सेट फ़िल्म प्रस्थानम, लालच, महत्वाकांक्षा और विनाश की कहानी है । देव दत्त निर्देशित तेलगु फ़िल्म प्रस्थानम ने अपनी दमदार कहानी के बल पर खूब तारीफ़ें बटोरी थी । हालांकि प्रस्थानम के हिंदी रीमेक में संजय दत्त का क्या किरदार होगा, बाकी की स्टार कास्ट कौन होंगी, यह सब अभी तक फ़ाइनल नहीं हो पाया है ।

वहीं दूसरी तरफ़, भूमि के अलावा, संजय दत्त तोरबाज और मुन्नाभाई सीरिज की फ़िल्मों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे । इस फ़िल्मे के शुरू होने से पहले, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा अभी अपनी कॉमेडी फ्रैंचाइजी के लिए अगली कहानी पर काम कर रहे हैं ।

जहां तक प्रस्थानम के रीमेक की बात है तो हमने सुना है कि यह फ़िल्म अगले साल मार्च में शुरू होगी ।