शाहरुख खान अपनी फ़ैमिली के साथ यूरोप के रिफ़्रेशिंग टूर से वापस आने के बाद अब अपने काम में पूरी तरह से डूब गए है । जहां शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अब भी अपने बच्चों के साथ उस वेकेशन को कंटीन्यू कर रही हैं वहीं शाहरुख खान भारत वापस आकर अपनी आगामी फ़िल्म ज़ीरो की शूटिंग में व्यस्त हो गए है । हाल ही में शाहरुख को मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में जीरो की शूटिंग करते हुए देखा गया ।

WATCH: शाहरुख खान मुंबई के मरीन ड्राइव पर जीरो की शूटिंग में जी-जान से जुटे

जीरो के आखिरी शेड्यूल कर रहे हैं शाहरुख खान

हमने सुना है कि शाहरुख 25, जून को अपने वेकेशन से मुंबई लौट आए है और उसके बाद से अपनी आगामी फ़िल्म ज़ीरो के काम में फ़ोकस कर रहे है । जहां आनंद एल राय द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म को रिलीज होने में अब बस कुछ ही महीने बाकी है और अब वहीं ये अपने फ़ाइनल शेड्यूल पर है ।

मुंबई शेड्यूल के बारें में बात करें तो, खबरें आ रही हैं कि, शाहरुख हाल ही में मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में जीरो की शूटिंग करते हुए नजर आए । अपने चहेते स्टार को शूटिंग करता देख फ़ैंस क्रेजी हो गए । रात के शेड्यूल में शुरू किया ये शूट सुबह के कुछ घंटों तक शाहरुख ने इस शूटिंग को अंजाम दिया ।

यदि खबरों की मानें तो, जहां शाहरुख इन सीन की शूटिंग जल्द ही खत्म कर देंगे वहीं कैटरीना भी इन सीन के लिए उनके साथ शामिल होगी । जहां अभिनेत्री ने पहले ही शाहरुख के साथ मुख्य हिस्सों की शूटिंग खत्म कर ली है, उम्मीद लगाई जा रही है कि वह फ़ाइनल गीत के शूट के लिए शाहरुख के साथ आएंगी ।

शाहरुख ने ज़ीरो के लिए नासा में शूटिंग की

वहीं दूसरी तरफ़, शाहरुख ने हाल ही में अमेरिका में फ़िल्म के बड़े शे्ड्यूल की शूटिंग खत्म की जहां उन्होंने साइंस सेंटर नासा में कुछ सीन शूट किए थे । इस सीक्वंस के दौरान शाहरुख के साथ अनुष्का भी शामिल हुई थी । इस शूट के दौरान आर माधवन भी गेस्ट एपीरियंस के तौर पर शामिल हुए थे ।

यह भी पढ़ें : आखिरकार शाहरुख खान ने गौरी खान से इतनी जल्दी शादी करने का राज़ खोला

ज़ीरो, में शाहरुख एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे । यह फ़िल्म इसी साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।