जैसा कि ऋतिक रोशन ने कुछ दिन पहले वादा किया था कि जूनियर एनटीआर का जन्मदिन इस बार धमाकेदार होगा — और उन्होंने अपना वादा निभाया! वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 का टीज़र आज रिलीज हो गया है । और इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का एक्शन पैक्ड रोल देखने को मिल रहा है ।

War 2 teaser: डबल फ़ायर, डबल एक्शन डोज के साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर में छिड़ी ‘वॉर’

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी।यशराज फिल्म्स आज जूनियर एनटीआर के जन्मदिन (20 मई 2025) के मौके पर वॉर 2 का टीजर रिलीज कर उनके फैंस को एक शानदार ट्रीट दी है ।

वॉर 2 वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जिसकी पिछली सभी किश्तें जैसे एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है, वॉर, पठान, और टाइगर 3 सुपरहिट रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

टीज़र में जबरदस्त एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट और ऋतिक-एनटीआर की टक्कर ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में इस साल 2025 की सबसे बड़ी रिलीज़ माना जा रहा है।