1109070595

इन दिनों, विवेक ओबेरॉय अपने परोपकारी कामों के लिए ज्यादा जाने जा रहे हैं । हाल ही में विवेक ओबेरॉय की कंपनी करम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने सस्ते घर बनाने की घोषणा की है जिससे घर चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा ।

विवेक ओबेरॉय की कंपनी करम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सस्ते घर बनाएगी । करम इन्फ्रास्ट्रक्चर 'मिशन 360' के तहत शाहपुर क्षेत्र (महाराष्ट्र में) में अफ़ोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट लेकर आ रही है । इस प्रोजेक्ट के तहत, विवेक ओबेरॉय और उनकी कंपनी 15 हजार से ज्यादा परिवारों को महज 7,90,000 रु में घर उपलब्ध कराने की योजना बना रहे हैं ।  कंपनी ने आने वाले पांच वर्षों के भीतर 5,00,000 अपार्टमेंट के लक्ष्य के साथ विस्तार की योजना बनाई है ।

ऊपर उल्लिखित सस्ती योजना के बारे में बोलते हुए, विवेक ओबेराय ने कहा, करम इन्फ्रास्ट्रक्चर अफ़ोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट प्रदान करती है जिससे गरीब और घर से वंचित लोगों को घर मिलना आसान होगा और उनकी जीवनशैली में सुधार होगा ।