भले ही विवेक ओबेरॉय का फ़िल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा हो लेकिन अक्सर वह असहाय लोगों की मदद करते रहते हैं । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय समाजसेवा में विश्वास रखनेवाले ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो अपने आपको समानिक कार्यों में बिजी रखते हैं । हाल ही में विवेक ने एसिड हमले की शिकार पीड़ित ललिता को उनकी शादी में एक नया फ्लैट उपहार में दिया ।

सूत्रों की मानें तो विवेक ललिता से मार्च में एक फंक्शन में मिले थे यहां उन्हें पता चला कि ललिता के पास घर नहीं है । विवेक ललिता को छोटी बहन मानते हैं और शादी में शरीक होकर उन्होंने नववधू को आशीर्वाद दिया साथ ही फ्लैट की चाबी थमाई ।

विवेक ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी । उन्होंने लिखा, 'मेरी छोटी बहन ललिता बंसी की अनोखी लव स्टोरी, वो एसिड अटैक सर्वाइवर हैं । वो रवि शंकर के साथ शादी के बंधन में बंध गई जो उन्हें बेहद प्यार करता है ।' इस मौके पर विवेक ने मीडिया से बात करने को मना कर दिया ।

"हालही में विवेक सर्बिया में शुटिंग कर रहें थे । वहाँ से विवेक देश वापस आ गयें हैँ । और ललिता को दिया वादा पूरा करने के लिए विवेक उनके शादी में तो शरीक हुए ही, साथ ही, उन्होंने ललिता को नये फ्लैट की चाबी भी भेंट में दीं ।

विवेक कहते हैं, "ललिता अपने जीवन की असली हीरो हैं । उन्होंने बाकी एसिड अटैक पीडितों को आशा की नई किरण दिखायी हैं । अपने जीवन को सामान्य तरीके से जीने की राह उसने दिखायी हैं । मैं ललिता और उनके पति को अपने जीवन में खुश रहनें की शुभकामनाएँ देता हूं । ललिता के पति राहुल उनसे सच्चा प्यार करतें हैं । राहुल मुझे उनकी फिल्मी लव स्टोरी के बारे में बता रहें थे । उन्होंने राँग नंबर डायल किया था । और बाद में दोनों दोस्त बने । अब वह अपने जीवन की नई शुरूआत कर रहें हैं । ललिता से मैं साहस फाउंडेशन द्दारा आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में मिला । और उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व के बारे में जाना ।'

टैग: Vivek Oberoi