विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति स्टारर दो और दो प्यार को फ़ाइनली नई रिलीज़ डेट मिल गई । मेकर्स ने आज अनाउंस किया है कि, दो और दो प्यार अब 19 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी । मेकर्स ने फिल्म के  रिलीज डेट की घोषणा करते हुए एक आकर्षक नए पोस्टर को भी लॉन्च किया किया है जिसमें विद्या बालन के साथ सेंथिल राममूर्ति और प्रतीक गांधी के साथ इलियाना डिक्रूज की जोड़ी नज़र आ रही है ।

विद्या बालन और प्रतीक गांधी की फिल्म दो और दो प्यार अब 19 अप्रैल को थिएटर में होगी रिलीज

विद्या बालन की फ़िल्म दो और दो प्यार

विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति की यह फिल्म कंटेम्प्ररी रोमांस प्यार, हंसी और मॉडर्न रिलेशनशिप की  जबरदस्त कहानी को दर्शाएगी ।

एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म पुरस्कार विजेता विज्ञापन फिल्म निर्माता शीर्ष गुहा ठाकुरता ने निर्देशित की गई है, जो इस  फिल्म के साथ अपने फीचर करियर की शुरुआत कर रही हैं । दो और दो प्यार 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है ।