देव डी, के बाद अनुराग कश्यप एक बार फ़िर एक और म्यूजिकल फ़िल्म, मनमर्ज़ियां लेकर आ रहे है । अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल अभिनीत इस फ़िल्म को अमित त्रिवेदी ने म्यूजिक दिया है । फ़िल्म के लिए यूनिक प्रमोशनल स्ट्रेटजी अपनाते हुए मेकर्स हर दि एक नया गाना रिलीज करने जा रहे है । और इसी कड़ी में फ़िल्म का सबसे पहला गाना 'एफ़ फ़ॉर फ़्यार' रिलीज होगा, जिसे विकी कौशल ने गाया है । तो इस तरह मनमर्ज़ियां के साथ विकी कौशल सिंगिंग में अपना डेब्यू कर रहे है ।

विकी कौशल को अच्छी लगी अपनी आवाज़
विचार के बारे में बात करते हुए संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी कहते हैं, "चूंकि विकी फिल्म में डीजे का किरदार अदा कर रहे हैं, इसलिए हमें लगा कि यह अच्छा होगा अगर वह गाने में कुछ लाइनें गा सकें ताकि वो उस किरदार को फ़ील कर सके । यह सब अच्छी तरह से हो गया । जब विकी ने अपना गाया गीत सुना, तो वह अपनी आवाज़ सुनकर हैरान था । उन्होंने अपनी सिगिंग का भरपूर आनंद लिया ।''
यह भी देखें : थीऐट्रिकल ट्रेलर (मनमर्ज़ियां)
अपने मेंटर के साथ एक बार फ़िर काम करने को लेकर उत्साहित विकी ने कहा कि, ''मैं बहुत रोमांचित हूं और मैंने ये अनुराग को भी कहा है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे उनके साथ दो-तीन साल में एक बार काम करना चाहिए, क्योंकि वह वास्तव में आपको एक अभिनेता के रूप में खुद को फ़िर से पेश करते हैं, जो मुझे लगता है कि मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है । हर बार जब मैं उनके साथ काम करता हूं, तो मुझे अपने आप में कुछ नया लगता है और ये मनमर्ज़ियां में भी हुआ है ।''
















