पूजा एंटरटेनमेंट के वाशु भगनानी और जैकी भगनानी ने अली अब्बास जफर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है । उन्होंने उन पर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान अबू धाबी अधिकारियों से पाए गए सब्सिडी फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है ।

जैकी भगनानी ने अली अब्बास ज़फ़र पर लगाया आरोप
प्रोड्यूसर्स द्वारा भुगतान न करने की रिपोर्ट कल शाम से चल रही है । शिकायत 3 सितंबर 2024 को बांद्रा पुलिस स्टेशन में फ़ाइल हो गई थी । शिकायत के बाद ये रिपोर्ट शुरू हुई, जिसके बाद अब बांद्रा पुलिस स्टेशन द्वारा डायरेक्टर को जल्दी समन भेजा जा सकता है ।
बता दें कि फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने रिजेक्ट कर दिया था । वहीं, अली अब्बास जफर ने यश राज फिल्म्स के बाद कोई सफल फिल्म नहीं बनाई है । इंडिपेंडेंट होने के बाद अभी भी उनके द्वारा एक हिट देना बाकी है ।
















