अपने अतरंगी कपड़े और फ़ैशन एक्सपेरिमेंट करने वालीं उर्फी जावेद को कई मर्तबा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है । पिछले दिनों एक युवक ने उर्फी जावेद को रेप करने और जान से मारने की धमकी दी थी । और अब खबर आ रही है कि, पुलिस ने रेप और जान से मारने की धमकीधमकी देने वाले उस युवक को गिरफ़्तार कर लिया है । बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक को उर्फी जावेद के कपड़े पहनने की स्टाइल से नाराजगी थी साथ ही वह इस बात से भी नाराज था कि वो हिंदू देवी की भूमिका करने वाली थी । 241a209d-8095-4ef8-beec-d61081918666

उर्फी जावेद को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ़्तार

उर्फी ने कुछ दिन पहले एक शख्स के व्हाट्सएप मैसेज को ट्विटर पर शेयर किया था । उनका कहना था कि ये शख्स उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां दे रहा है । उर्फी ने अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया था । उर्फी ने अपने ट्वीट में लिखा था, “मुझे ये आदमी रोज नए नंबर से रेप और जान से मारने की धमकी दे रहा है. दुर्भाग्य से मैं अभी भारत में नहीं हूं तो इसके खिलाफ ऑफिशयल शिकायत दर्ज नहीं करवा सकती और ना ही कुछ और कर सकती हूं । लेकिन यहां मैं इसकी फोटो शेयर कर रही हूं ताकि मैं सभी को इससे अवगत करा सकूं ।”

गोरेगांव पुलिस थाने के सीनियर पी आई दत्तात्रय थोपटे के मुताबिक, आईपीसी की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 354 (डी) (पीछा करना), 509, 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ आईटी अधिनियम के तहत दर्ज एक प्राथमिकी के तहत नवीन गिरी नाम के व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया गया है । नवीन रंजन गिरी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है लेकिन मुंबई में ही रहता है ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, बेपनाह एक्ट्रेस उर्फी पिछली बार रियलिटी टीवी शो MTV Splitsvilla सीजन 14 में नजर आईं थी ।