Udta Punjab leaks online two days before the release

बॉम्बे हाई कोर्ट में सेंसर बोर्ड के खिलाफ़ लड़ाई में शानदार जीत के बाद अनुराग कश्यप और एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स की फ़िल्म उड़ता पंजाब में से सिर्फ़ एक सीन को काटने के बाद फ़िल्म रिलीज करने का फ़रमान सुनाया गया । अब फ़िल्म की रिलीज के दो दिन पहले खबर आई है कि उड़ता पंजाब ऑनलाइन लीक हो गई है ।

 

एक तरफ़ जबकि उड़ता पंजाब सीबीएफ़सी से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए इंतज़ार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ़ ये फ़िल्म कुछ एक टॉरेंट साइट्स पर अपलोडेड / उपलब्ध पाई गई है । कुछ लोगों का कहना है कि पूरी फ़िल्म जो कि 2 घंटे 20 मिनिट लंबी  इंटरनेट पर उपलब्ध है  जबकि कुछ का कहना है कि 40 मिनिट की फ़िल्म ही इंटरनेट पर उपलब्ध है । फ़िल्म की इस लीक कॉपी पर सेंसर की मोहर भी लगी हुई है । शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म उड़ता पंजाब की लीक कॉपी में जाहिरतौर पर शाहिद के मूत्र विसर्जन के सीन से लेकर उन सभी सीन को हटा दिया गया है जिन्हें सेंसर बोर्ड फ़िल्म से हटवाना चाहता था ।

 

उड़ता पंजाब के मुख्य किरदार के रूप में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट , करीना कपूर खान और दिलजीत दोशांजे हैं  । ये फ़िल्म अभिनेता दिलजीत दोशांजे की बतौर हीरो पहली बॉलीवुड फ़िल्म है ।  निर्देशक अभिषेक चौबे की फ़िल्म उड़ता पंजाब 17 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।