
देश भर और विदेश में बाहुबली फ़िल्म को मिली जबरदस्त प्रशंसा और लोकप्रियता को देखते हुए अब कई फ़िल्म निर्माताओं का बाहुबली के कलाकारों केर प्रति झुकाव बढ़ गया है और वे त्रिभाषी जोन में प्रवेश कर रहे हैं । बाहुबली सीरिज के दोनों भाग खत्म करने के बाद, फ़िल्म के मुख्य अभिनेता प्रभास अब आगामी त्रिभाषी फ़िल्म साहू की तैयारी में जुट गए हैं ।
आपको बता दें कि न तो यह फ़िल्म बाहुबली का हिस्सा है और न ही ये कोई एपिक ड्रामा है लेकिन प्रभास की अगली फ़िल्म साहू काफ़ी अलग है । हैरतअंगेज एक्शन सीन और रोमांस से भरी यह फ़िल्म बेहद मनोरंजक होगी और इसे सुजीत द्दारा निर्देशित किया जाएगा । प्रभास ने इस फ़िल्म के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं । यह फ़िल्म तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी में भी बनाई जा रही है । इस फ़िल्म की शूटिंग बेहद खूबसूरत जगहों पर कि जाएगी । यूवी क्रिएशन की साहू को वामसी और प्रमोद द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । शंकर-एहसान-लॉय के संगीत से सजी इस फ़िल्म में अमिताभ भट्टाचार्य के गीत होंगे । फ़िल्म के बाकी के कलाकरों और अन्य जानकारी का अभी तक खुलासा नहीं किया गया । हमने सुना है कि फ़िल्म के एक्शन सीन के लिए हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर को बुलाया जाएगा ।
वहीं दूसरी तरफ़, प्रभास के अभिनय से सजी फ़िल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' इस हफ़्ते 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















