
दीपिका पादुकोण हैदराबाद में आयोजित होने वाले वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन, इवांका ट्रम्प शिखर, में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार थी । लेकिन खबरों के विपरीत, भारतीय संस्कृति के अद्भुत संरक्षकों द्दारा मिली मौत की धमकी के बाद उन्होंने डर के कारण प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन में न जाने का फ़ैसला किया है । दीपिका के परिवार ने उन्हें असुरक्षित स्थिति में जाने से नहीं रोका । बल्कि इसके उलट, उनके माता-पिता तो आश्चर्यजनक ढंग से बहुत सपोर्टिव और बहादुर है, उन्होंने तो दीपिका को वहां जाने के लिए प्रोत्साहित किया ।
यह फिल्म के निर्माता वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर थी, जिन्होंने दीपिका पादुकोण के साहसिक कदम पर प्रतिबंध लगा दिया है ।
सूत्र के मुताबिक, ''दीपिका की स्पीच और कपड़े एकदम रेडी थे । वह उड़ान भरने के लिए तैयार थी । लेकिन उनके निर्माता ने उन्हें इसमें न जाने की सलाह दी । हालांकि उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है, लेकि्न फ़िर भी प्रोड्यूर्स कोई भी चांस नहीं लेना चाहते हैं । वे उन्हें किसी भी असुरक्षित स्थिति में नहीं डालना चाहते हैं । जब तक की नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं हो जाता तब तक पद्मावती टीम किसी भी मीडिया कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेगी ।''
















