बैक-टू-बैक 3 फ्लॉप फ़िल्में, रणवीर सिंह के फ़िल्मी करियर पर काफ़ी गहरा असर डाल रही हैं । पिछले हफ्ते, ऐसी खबरें आ रही थीं कि विकी कौशल को उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) के निर्देशक आदित्य धर की महत्वाकांक्षी फिल्म, द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में रणवीर सिंह रिप्लेस करने वाले हैं । लेकिन अब लेटेस्ट खबरों के मुताबिक़, मेकर्स ने बैक-टू-बैक फ्लॉप देने के कारण रणवीर सिंह को लेने का विचार ड्रॉप कर दिया है ।

बैक-टू-बैक 3 फ्लॉप फ़िल्मों के बाद रणवीर सिंह के हाथ से फिसली द इम्मोर्टल अश्वत्थामा ; मेकर्स अपनी बिग बजट फ़िल्म को लेकर नहीं लेना चाहते कोई रिस्क इसलिए साउथ स्टार की हो सकती है एंट्री

3 फ्लॉप फ़िल्मों ने रणवीर सिंह के फ़िल्मी करियर पर काफ़ी गहरा असर डाला

इस बारें में क़रीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “द इम्मोर्टल अश्वत्थामा एक बहुत महंगी फिल्म है, और महामारी के बाद, बॉक्स ऑफिस बहुत अप्रत्याशित हो गया है यानि पता नहीं कौनसी फ़िल्म हिट हो जाए और कौनसी फ़िल्म फ्लॉप हो जाए । निर्माता एक ऐसे अभिनेता की तलाश कर रहे हैं जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच कर ला सके । रणवीर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 83 (2021) खासकर जनता को अपील करने में विफल रही । इस बीच, जयेशभाई जोरदार (2022) और सर्कस (2023) एकदम ही फ्लॉप रहीं ।

हालाँकि निर्माता, Jio Studios ने रणवीर के साथ बातचीत शुरू की, लेकिन जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, उन्हें जल्द ही एहसास हो गया कि उन्हें बोर्ड पर लेने में बहुत बड़ा वित्तीय जोखिम रहने वाला था । फिल्म भी बड़े पैमाने पर बनाई जानी थी और उन्हें एक ऐसे अभिनेता की जरूरत थी जिसमें वे सुरक्षित रूप से अपनी मोटी रक़म का निवेश कर सकें । रणवीर उनके परिश्रम के अनुरूप नहीं थे और इसलिए, उन्होंने जोखिम लेने के बजाय उन्हें फ़िल्म में न लेने का फ़ैसला किया ।

ऐसी खबरें आई हैं कि जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन जैसे साउथ के सुपरस्टार्स को द इम्मोर्टल अश्वत्थामा ऑफर की जाने वाली है । लेकिन सूत्र को ईसा बारें में कोई सटीक जानकारी नहीं थी, जबकि इंडस्ट्री से जुड़े अंदुरूनी सूत्र ने इस बारें में बताया, “इस फ़िल्म में किसी साउथ सुपरस्टार को लेना एकदम सेफ़ फ़ैसला होगा । इतना ही नहीं, जैसे ही जूनियर एनटीआर या अल्लू अर्जुन जैसे बड़े साउथ एक्टर ईसा फ़िल्म का हिस्सा बनते हैं फिल्म अपने आप ही पैन-इंडिया प्रोजेक्ट बन जाती है और इसे कई भाषाओं में डब किया जाएगा । इससे बॉक्स ऑफिस रेवेन्यू में भी इजाफा होगा । रणवीर के साथ, यह संभव नहीं है क्योंकि वह पैन-इंडिया अभिनेता नहीं हैं । दक्षिण को तो भूल ही जाइए, यहां तक कि हिंदी दर्शक भी बड़ी संख्या में उन्हें देखने थिएटर तक नहीं आने वाले उनकी बैक-टू-बैक 3 फ्लॉप फ़िल्मों को देखने के बाद ।

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड हंगामा ने खबर दी थी कि रणवीर सिंह को लॉन्च करने वाली यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने भी फिलहाल के लिए रणवीर के साथ फ़िल्में बनाने पर ब्रेक लगाया हुआ है । ऐसा इसलिए है क्योंकि बैनर ने अभिनेता के साथ जो भी छह फिल्में बनाईं, उन्होंने उम्मीदों से कम प्रदर्शन किया ।