अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को फ़ैशन ब्रांड मिंत्रा के नवीनतम कैंपेन 'बी एक्स्ट्राऑर्डिनरी एवरी डे' के चेहरे के रूप में चुना गया है । ब्रांड के इस कैंपेन को तमन्ना भाटिया, विजय देवरकोंडा के साथ एंडोर्स करेंगी ।

तमन्ना भाटिया, विजय देवरकोंडा आए एक साथ
दुनिया भर में तमन्ना भाटिया के कल्ट फैन फॉलोइंग, लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स के लिए उनका फैशन और उनके अलग-अलग किरदारों के साथ ऑन-स्क्रीन बहुमुखी प्रतिभा उन्हें लेटेस्ट कैंपेन के लिए सबसे अच्छी पसंद बनाती है। अभिनेत्री वर्तमान में हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म भोला शंकर को शुटिंग सह-कलाकार चिराजीवी के साथ कर रही हैं। अभिनेत्री ने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें सेट पर चल रही हलचल और अन्य चीजें शामिल हैं ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, तमन्ना 2023 में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फ़िल्मों में भी नज़र आने वाली हैं ।
















