1011618820

इंफ़ाल की रहने वाली इरोम शर्मिला, जो कि एक सिविल राइट्स एक्टिविस्ट हैं, मणिपुर और पूर्वोत्तर भारत के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने की खातिर करीब 16 साल तक भूख हड़ताल पर रहीं । इरोम ने पिछले महीने ही अपनी भूख हड़ताल खत्म की है । अब सुनने में आया है कि इरोम के जीवन पर एक फ़िल्म बनने जा रही है । इरोम शर्मिला की बायोपिक में इरोम का किरदार तापसी पन्नू निभाएंगी ।

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू रुपहले पर्दे पर 'आयरन लेडी' के नाम से जानी जाने वाली मणिपुर की इरोम शर्मिला की भूमिका निभाती हुईं नज़र आएंगी । इस खबर से तापसी बेहद उत्साहित हैं । निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता, जो इस समय कंगना रानौत अभिनीत सिमरन फ़िल्म पर काम कर रहे हैं ,  इस बायोपिक को बनाएंगे । कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म को डेब्यूटेंट डयरेक्टर विकास के. द्विवेदी. निर्देशित करेंगे ।

इससे पहले भी हंसल मेहता बोल्ड और विवादास्पद बायोपिक निर्देशित कर चुके हैं< जैसे शाहिद, (मानव अधिकारों के वकील शाहिद आजमी पर बेस्ड), अलीगढ़ (एक प्रोफेसर के कुख्यात समलैंगिक कांड पर आधारित) और कई अन्य फ़िल्में< जिन्होंने कई पुरस्कार समारोह में कई सारे अवॉर्ड्स जीते ।