कुछ साल पहले, कार्तिक आर्यन ने अपनी एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म आशिकी 3  अनाउंस की थी । साथ ही कार्तिक ने यह भी कन्फर्म किया था कि, उनकी इस फ़िल्म को अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किया जाएगा । इसी बीच पिछले काफी समय से रूमर्स फैले हुए थे कि कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की फ़िल्म आशिकी 3  को टी-सीरीज़ प्रोड्यूस कर रही है । लेकिन अब प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज़ ने सभी अफ़वाहों पर ब्रेक लगा दिया है और क्लीयर किया है की, वह आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का निर्माण नहीं कर रहे हैं । साथ ही उन्होंने यह भी क्लीयर किया कि, कार्तिक आर्यन के साथ उनकी फ़िल्म का आशिकी 3  से कोई लेना देना नहीं है ।

टी-सीरीज ने आशिकी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर फैली रूमर्स पर लगाया ब्रेक ; “अनुराग बसु निर्देशित हमारी प्रपोज्ड फिल्म न तो आशिकी 3 है और न ही आशिकी फ्रेंचाइजी से इसका कोई लेना-देना है”

कार्तिक आर्यन की आशिकी 3  से कोई लेना देना नहीं

टी-सीरीज ने अफ़वाहों पर ब्रेक लगाते हुए बयान जारी कर कहा, “टी-सीरीज़ स्पष्ट करना चाहती है कि हम वर्तमान में आशिकी 3 के डेवलेपमेंट या प्रोडक्शन में शामिल नहीं हैं । जब भी आशिकी 3 शुरू की जाती है, तो टी-सीरीज़ और विशेष फिल्म्स/मुकेश भट्ट फ्रेंचाइजी में संयुक्त मालिक होने के नाते इसे संयुक्त रूप से ही प्रोड्यूस करेंगे । हम किसी भी चल रही अफवाहों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं जिसमें कहा गया है कि आशिकी 3 का निर्माण टी-सीरीज़ द्वारा एक अलग टाइटल के तहत किया जा रहा है । अनुराग बसु द्वारा निर्देशित हमारी प्रपोज्ड फिल्म न तो आशिकी 3 है और न ही आशिकी फ्रेंचाइजी से इसका कोई लेना-देना है । हम अपने फैंस के निरंतर सपोर्ट और उत्साह की ईमानदारी से सराहना करते हैं । हमारा कमिटमेंट लगातार टॉप लेवल का कंटेंट देने में है और हम अपने सम्मानित भागीदारों के साथ भविष्य कुछ अच्छा लाने का इंतजार कर रहे हैं ।”

बता दें कि 1990 में आई आशिकी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने लीड रोल प्ले किया था । ये म्यूजिकल रोमांटिक पिल्म सिनेमाघरों में हिट हुई थी । इसके बाद फिल्म के दूसरे इंस्टॉलमेंट में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने भी सुर्खियां बटोरी थीं । ये फिल्म अप्रैल 2013 में रिलीज़ हुई थी । कार्तिक आर्यन ने सितंबर 2022 में फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट की थी ।