एक एक्शन पैक्ड फ़िल्म के लिए भूषण कुमार (टी-सीरिज) और निखिल आडवाणी (एमे एंटरटेनमेंट) एक साथ आए हैं । जी हां, जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी अभिनीत हैरत अंगेज एक्शन भरपूर फ़िल्म को प्रोड्यूस करने के लिए भूषण कुमार और निखिल आडवाणी ने हाथ मिलाया है । इस फ़िल्म को मिलाप झवेरी द्दारा लिखा गया है और वो ही इस फ़िल्म को निर्देशित करेंगे । इस फ़िल्म की शूटिंग 5, मार्च को शुरू होगी । इस फ़िल्म को इस साल के मध्य में रिलीज करने का इरादा है ।

tser

टी-सीरिज के सर्वेसर्वा भूषण कुमार ने कहा, "हम इस संयुक्त उपक्रम से बेहद उत्साहित हैं । निखिल और उनकी टीम रचनात्मक और तकनीकी रूप से बेहद सक्षम हैं । जनता को और वर्गों को क्या पसंद है ये मिलाप बहुत अच्छी तरह जानते हैं और यही बात दिमाग में रखकर उन्होंने फ़िल्म की स्क्रिप्ट लिखी । मिलाप ने दमदार सीन और डायलॉग के साथ शानदार स्क्रिप्ट लिखी है । जॉन और मनोज अपने-अपने किरदारों में एकदम परफ़ेक्ट है । ये इस फ़िल्म में काम करने को तुरंत राजी हो गए थे ।''

इस पर निखिल आडवाणी ने टिप्पणी की कि, ''टी-सीरीज़ इस फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए सबसे अच्छा स्टूडियो है क्योंकि वे मेरे जैसे निर्माता को क्लास मार्केटिंग सपोर्ट देते हैं और हमारे दर्शकों तक संपूर्ण वितरण पहुंचाते है । हम उन पर पूरी तरह से भरोसा करते हैं और उन्हें इसमें शामिल कर बहुत कृतार्थ हैं ।"