Sunny-Leone-Calendar-2016

टीवी के विवादित शो 'बिग बॉस' और उसके बाद साल 2012 में भट्ट कैंप की फ़िल्म 'जिस्म 2' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली सनी लियोन, आज फ़िल्म इंडस्ट्री का वो नाम बन गईं हैं जिसे हर फ़िल्ममेकर अपनी फ़िल्म में किसी न किसी रूप में शामिल करना चाहता है । अब तक कई सारी बॉलीवुड फ़िल्मों में लीड रोल निभा चुकी सनी लियोन जल्द ही शाहरुख खान की आगामी फ़िल्म 'रईस' में एक आइटम नंबर करती हुईं नजर आएंगी ।

सनी लियोन की खूबसूरती किसी से भी छुपी नही है । लोग सनी की हॉट सेक्सी अदाओं के दीवाने तो हैं ही साथ ही उनकी खूबसूरती के भी उतने ही दीवाने हैं । रईस के आइटम नंबर 'लैला मैं लैला' से वाहवाही लूट रही सनी लियोन से हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वो अपने किस अंग का बीमा करना चाहेंगी तो इस पर सनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वो अपने फेस को इंश्योर करना चाहेंगी ।

बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोन इंटरनेट पर खोजी जाने वाली हस्तियों में शुमार हैं । इसी के साथ उन्होंने  बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में भी अपनी जगह बनाई है ।