
पिछले कुछ दिनों से, सबको अपनी मजेदार बातों से हंसाने वाले दो दिग्गज कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच हुए झगड़े ने सब को हिला कर रख दिया है । जहां एक तरफ़ कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नही ले रहा, वहीं दूसरी तरफ़ इन दोनों के बीच हुई लड़ाई का खामियाजा लोकप्रिय कॉमेडी शो यानी 'द कपिल शर्मा शो' को भुगतना पड़ा और शो की टीआरपी काफ़ी ज्यादा प्रभावित हुई । अब तक यही कयास लगाए जा रहे थे कि क्या कपिल द्दारा सुनील के साथ की गई बदतमीजी के बाद सुनील शो पर वापसी करेंगे या नहीं ?
आपको बता दें कि कपिल के उस दुर्व्हवहार से सुनील बेहद नाराज थे सभी लोगों ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन अब हमने सुना है कि सुनील अब अपना सारा गुस्सा भूला चुके हैं, और इसका इशारा खुद सुनील ने अपने ट्वीट करके दिया, जो आज सुबह ही सुनील ने किया । दरअसल सुनील, लोगों का अपने प्रति अपार देखकर पिघल गए और नफ़रत भूलाने का संकेत दिया । सुनील ने ट्वीट कर कहा, 'वह अपने लिए लोगों का प्यार देखकर अभिभूत हैं । इसी के चलते अब उनके दिल में भी नफरत के लिए कोई जगह नहीं बची है । उन्होंने यह भी लिखा कि वह बस अच्छे काम और अच्छे लोगों से जुड़ना चाहते हैं जो उनकी कद्र करते हैं । वैसे कपिल के साथ हुए झगड़े को लेकर सुनील अभी भी थोड़े परेशान हैं । तभी उन्होंने लिखा कि वह नर्वस महसूस कर रहे हैं ।'
Love only. pic.twitter.com/cJ7kRfGNBj
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) March 27, 2017
कपिल के साथ हुए इस मनमुटाव के चलते सुनील इन दिनों मुंबई से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता
रहे हैं और ऐसे समय में पूरे देश के साथ उनका परिवार उनके लिए सबसे बड़ा संबल बना हुआ है । सुनील अपने बेटे के साथ कितना कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं, इसका खुलासा उन्हें अपने ट्वीट में किया कि, 'जब भी मैं उसके मासूम चेहरे को देखता हूं तो मुझे मुस्कुराने की एक वजह मिल जाती है । इससे मुझे लगता है कि कुछ भी हो, आने वाला कल बेहतर ही होगा ।' बहरहाल ये कहना थोड़ा मुश्किल है कि सुनील का ये ट्वीट कपिल के लिए माफ़ी का संकेत है लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि सुनील के दिल में अब नफ़रत के लिए कोई जगह नहीं है ।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सुनील ग्रोवर की ये नफ़रत कपिल शर्मा के लिए भी खत्म होगी या नहीं, क्या आने वाले दिनों में सुनील सब कुछ भूलाकर कपिल के शो 'द कपिल शर्मा शो' पर वापसी करेंगे या नहीं ?
















