200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर अपनी लेडी लव जैकलीन फर्नांडिस पर अपना प्यार लुटाया है । सुकेश चंद्रशेखर की जैकलीन फर्नांडिस के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, सुकेश अक्सर जेल से जैकलीन के लिए लव लेटर लिखकर अपने प्यार का इजहार करता रहता है । लेकिन इस बार सुकेश ने जैकलीन को लव लेटर के साथ एक अनमोल तोहफा भी दिया है ।

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को गिफ्ट किया बाली का ट्यूलिप गार्डन ; लव लेटर में एक्ट्रेस को दिलासा देते हुए लिखा- “मां निश्चित रूप से हमारी बेटी के रूप में पुनर्जन्म लेंगी”

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को दिया अनमोल तोहफा

पिछले कई सालों से मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर सलाखों के पीछे भी जैकलीन को नहीं भूला है । इस बार सुकेश ने अपने पत्र में जैकलीन की मां किम फर्नांडिस, जिनका हाल ही में निधन हुआ था, का भी जिक्र किया है और दिलासा दिलाया है । अपने लव लेटर में प्यार इजहार करते हुए ठग ने जैकलीन को उनकी मां की याद में बाली में एक लिली और एक ट्यूलिप गार्डन तोहफे में दिया है । इसी के साथ उसने लव लेटर में ऐसी बातें लिखीं जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं ।

सुकेश ने अपने खत में लिखा है, “बेबी गर्ल, मां हमारे साथ है, हमारे आसपास है, हमारे चारों ओर या एक गार्जियन एंजल के रूप में मौजूद हैं । मुझे पता है कि आप किस दर्द से गुजर रही हैं लेकिन मेरा प्यार आपके साथ इस कठिन दर्द में साथ है... क्योंकि आप जानती हैं कि मैं आपकी मां के करीब रहा हूं । यह सहना बहुत मुश्किल है कि वह समय से पहले चली गईं, और आखिरी समय में मैं उनके साथ मौजूद नहीं रह सका ।”

जैकलीन के लिए सुकेश ने अपने लेटर में आगे लिखा, “मैं आपको बाली में एक बहुत ही सुंदर लिली और ट्यूलिप गार्डन उपहार में दे रहा हूं, जो मां के लिए समर्पित है... क्योंकि लिली और ट्यूलिप उनके पसंदीदा फूल थे । मैंने बाली में उस द्वीप का एक बड़ा हिस्सा खरीदा है जहां इस गार्डन की खेती चल रही थी । अब ये पूरी तरह से प्राइवेट गार्डन है, जिसका नाम जैकलीन फर्नांडीस के स्वामित्व वाली ‘किम्स गार्डन’ है । मैं आज आपको ईस्टर के गिफ्ट के रूप में यह गार्डन उपहार में दे रहा हूं, आपकी मां की याद में ।”

सुकेश ने आगे लिखा- “मुझे उम्मीद है कि मां ने अपनी आखिरी सांस लेते समय मुझसे नफरत नहीं की होगी। उनके फेवरेट होने के नाते, मैं उम्मीद करता हूं कि मां निश्चित रूप से हमारी बेटी के रूप में पुनर्जन्म लेंगी । मैं चाहता हूं कि तुम अपने पिता के साथ अपना ईस्टर गिफ्ट देखने जाओ, जो मैं तुम्हें आज दे रहा हूं ।”