भारत और अन्य देशों में RRR की अपार सफलता के बाद अब एस एस राजामौली यह फिल्म अब जापान में धमाल मचाने के लिए तैयार है । भारत में 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई आरआरआर 21 अक्टूबर को जापान में रिलीज होने जा रही है । और जापान में अपनी फ़िल्म के प्रमोशन के लिए आरआरआर स्टार राम चरण जापान पहुंच चुके हैं । जापान में भी रामचरण का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है । जापान में फ़ैंस ने अपने चहेते स्टार के लिए अद्भुत मर्चेंडाइस बनाई है ।

जापान में 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही एस एस राजामौली की RRR, जापान दर्शकों पर चला राम चरण का जादू

जापान में रिलीज हो रही है राम चरण की आरआरआर

मेगा पावर स्टार राम चरण दुनिया भर में सबसे पसंदीदा सितारों में से एक है। रामचरण ने अपने दमदार एक्टिंग के दम पर दुनियाभर के लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है । जापान, जो अपने पसंदीदा एनीमे केरेक्टर और फिल्म के किरदारों के मर्चेंडाइस के लिए जाना जाता है, वे अब कई नए और प्रिय मर्चेंडाइस लेकर आये हैं , जिसमें कुकी पैकेज, सीडी, पेय की बोतलें, टी-शर्ट आदि शामिल हैं, जिस पर मेगा पावर स्टार राम चरण का चेहरा छपा हुआ है ।

मगधीरा के दिनों से ही जापानी दर्शकों के बीच मेगा पावर स्टार रामचरण का क्रेज़ सर चढ़ कर बोल रहा है और फिल्म आरआरआर के रिलीज़ के बाद तो उनकी दीवानगी देखने लायक है।

9f4fedb3-8cda-481c-a61d-3ec0d1c6616e

राम चरण, जो अभी RRR के प्रमोशन के सिलसिले में जापान में हैं, जहाँ पर एक रेस्तरां में अपने कुछ प्रशंसकों से मिले । उन्होंने एक कुकी के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई, जिसमें पैकेजिंग पर उनकी छवि थी । जाहिर है राम चरण पूरी दुनियां दिलों पर राज कर रहे हैं । उनका स्टाइल, उनके एक्शन और उनके आचरण के बारे में विश्व स्तर पर सबसे अधिक बात की जाती है और उन्हें पसंद किया जाता है ।

9c01266f-4f13-4cd7-b6ec-a67e5365566a

रामचरण, जूनियर एनटीआर, एक्ट्रेस आलिया भट्ट के अलावा श्रिया सरन, अजय देवगन, समुथिरकानी, ओलिविया मॉरिस, राहुल रामकृष्ण, मकरंद देशपांडे, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी, राजीव कनकला और एडवर्ड सोनेनब्लिक जैसे कलाकार के अभिनय से सजी RRR ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाया ।

c7868d7c-d69c-4595-afe9-ef36ce322fec d134dff7-a5af-445d-8bf3-67ba6529972a