संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फ़िल्म पद्मवती लगातार चर्चा में बनी हुई है, अब जबकि फ़िल्म की रिलीज डेट बेहद नजदीक है, ऐसे में हिंदू कार्यकर्ताओं के एक निश्चित समूह द्दारा फ़िल्म को लेकर विरोध और भी कड़ा होता जा रहा है । फ़िल्म को लेकर हो रहे विवाद को देखते हुए अब हमने सुना है कि मेकर्स फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग को आयोजित करने का फ़ैसला कर रहे है ।

शुरूआत से ही राजस्थानी हिंदू कार्यकर्ता यह दावा कर रहे हैं कि संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जो क्रमशः रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार अदा कर रहे हैं, के बीच एक ड्रीम सीक्वेंस फ़िल्माया गया है । जबकि राजस्थानी हिंदू कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस विवाहित राजपूत रानी और मुगल सम्राट के बीच कभी रोमांस हुआ ही नहीं, इसलिए फ़िल्म में इनके बीच किसी भी तरह का रोमांस दिखाना आपत्तीजनक है । इसलिए वह इस फ़िल्म पर रोक लगवाना चाहते हैं जबकि निर्माताओं की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि उन्होंने फिल्म में ऐसा कोई भी दृश्य नहीं जोड़ा है । उन्हें आश्वस्त करने के लिए, फ़िल्म निर्माताओं में से एक वायकॉम 18 अब यह दावा करने के लिए सामने आया है कि वे ऐसे किसी संदेह को स्पष्ट करने के लिए उनके लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी करेंगे लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे सीबीएफसी प्रमाणीकरण के बाद ही ऐसा कर पाएंगे ।

पद्मावती के ऐतिहासिक तथ्यों को पुनः बनाने में उन्होंने बहुत अधिक स्वतंत्रता नहीं ली है, वायाकॉम के सीओओ अजीत आंधरे ने आश्वासन दिया । वायाकॉम का मानना है कि प्रमाणन के लिए पहले फिल्म का प्रदर्शन करने की प्रक्रिया आवश्यक है, वे राजस्थान सरकार को उसी के बारे में आश्वस्त करना चाहते हैं । असल में हमने सुना है कि, पद्मावती की स्क्रीनिंग के लिए सरकार द्वारा एक विशेष समिति की योजना बनाई जा रही है ।

वहीं दूसरी तरफ़, खबरें तो ये भी हैं कि संजय लीला भंसाली अखंड राजपूताना सेवा संघ के साथ डील कर रहे हैं । आपको बता दें कि अखंड राजपूताना सेवा संघ के 10 सदस्यों की एक टीम को एक दिन पहले भंसाली के जुहू ऑफ़िस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था क्योंकी वे, सीबीएफ़सी के पास प्रमाणन के लिए जाने से पहले उन्हें फ़िल्म दिखाने की मांग कर रहे थे । बड़े पैमाने पर आक्रोश के कारण फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर ने फैसला किया है कि वह उनकी मांग का पालन करेंगे और फिल्म को एक विशेष समिति में स्क्रीन करेंगे ।

इस खबर की पुष्टि करते हुए, अखण्ड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने यह खुलासा किया कि उन्होंने विशेष स्क्रीनिंग के संबंध में भंसाली प्रोडक्शंस के मध्यस्थ महावीर जैन के माध्यम से शोभा संत से संपर्क किया था, जिन्होंने उनसे कहा था कि उनकी मांगें पूरी हो जाएंगी । सिंह ने आगे कहा कि इस विशेष स्क्रीनिंग को 15 से 18 नवंबर के बीच कभी भी आयोजित किया जा सकता है ।

फ़िल्म की बात करें तो, पद्मावती में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।