कोरोना संकटकाल में निस्वार्थ भाव से अनगिनत जरूरतमंद लोगों के मदद करने वाले सोनू सूद अब खुद कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं । इस बात की जानकारी सोनू सूद ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी । बता दें कि सोनू सूद ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी और इसी के साथ सभी को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जागरुक करने के लिए‘संजीवनी- टीका जिंदगी का’ अभियान भी शुरू किया था ।

सोनू सूद हुए कोरोना संक्रमित
कोरोना की दूसरी विस्फ़ोटक लहर से कोई नहीं बच पा रहा है । क्या आम और क्या खास, हर कोई इसकी चपेट में आता जा रहा है । और अब सोनू के कोरोना संक्रमित होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है । बीते साल लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद कर मसीहा बनकर उभरे सोनू ने बताया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है लेकिन उनका मूड सुपर पॉजिटिव है ।
याद रहे, कोई भी तकलीफ हो.. मैं हमेशा आपके साथ हूं
सोनू ने अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर शेयर करते हुए लिखा, “नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड 19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है । इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है । चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किलों को ठीक करने का । याद रहे, कोई भी तकलीफ हो.. मैं हमेशा आपके साथ हूं ।”
— sonu sood (@SonuSood) April 17, 2021
इस साल कोरोना की दूसरी लहर काफ़ी खतरनाक साबित हो रही है और इसके सामने अब तो सोनू भी खुद को लाचार महसूस कर रहे हैं । सोनू ने इस साल कोविड मरीजों के लिए बेड्स और दवाइयां मुहैया न करा पाने पर लाचारी जाहिर की है । शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने सुबह से अपना फोन नहीं रखा है । देशभर से हॉस्पिटल, बेड्स, दवाओं, इंजेक्शंस के लिए हजारों कॉल आ चुके हैं और अब तक मैं उनमें से कईयों को यह उपलब्ध नहीं करा पा रहा हूं । लाचार महसूस कर रहा हूं । स्थिति डरावनी है । प्लीज घर में रहें, मास्क पहनें और खुद को संक्रमण से बचाएं ।”
Since morning I haven't kept my phone down, thousands of calls from all over India for HOSPITAL BEDS, MEDICINES, INJECTIONS and still not able to provide to many of them, I feel so helpless.The situation is scary, pls stay at home ,wear mask and prevent yourself from infection.?
— sonu sood (@SonuSood) April 16, 2021
















