रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का नेक्स्ट पार्ट सिंघम अगेन का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार है । इस फ़िल्म में एक बार फिर अजय देवगन टफ पुलिस ऑफ़िसर के किरदार में नज़र आने वाले हैं । कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने सिंघम अगेन को दिवाली 2024 पर लाने का वादा किया था लेकिन फिर खबर आई कि मेकर्स कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से किसी भी तरह का बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला नहीं चाहते इसलिए वे इसकी रिलीज डेट दो हफ़्ते आगे पोस्टपोन करने पर विचार कर रहे हैं । लेकिन ये सब महज़ अफ़वाह निकली क्योंकि अब मेकर्स ने सिंघम अगेन की दिवाली 2024 रिलीज को कंफर्म कर दिया है ।

अजय देवगन की सिंघम अगेन की दिवाली 2024 रिलीज कंफर्म
दीवाली के दिन 1 नवंबर 2024 को अजय देवगन की सिंघम अगेन का कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश कंफर्म है । क्योंकि मेकर्स ने साफ कर दिया है कि उनकी फ़िल्म सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर ही रिलीज होगी । सिंघम अगेन के मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिस पर लिखा है कि यह फिल्म दिवाली के दिन ही दहाड़ेगी ।
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सिंघम अगेन जहां यह बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म की तीसरी किस्त है, वहीं इसमें अजय देवगन और करीना कपूर के साथ इस बार दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, श्वेता तिवारी और अर्जुन कपूर भी नए एडिशन के रूप में नज़र आने वाले हैं । फिल्म में अर्जुन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे ।
#BreakingNews... 'SINGHAM AGAIN' *NOT* SHIFTING AHEAD... DIWALI RELEASE CONFIRMED... Okay, let's come to the point right away... #SinghamAgain is NOT getting postponed... Nor is it shifting to a new date... Arriving THIS #Diwali... An official statement is expected soon.
YES,… pic.twitter.com/4unMOswNZG
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 18, 2024
कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन के क्लाइमेक्स में कुछ बदलाव किए हैं । पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक धुंधली सी फोटो वायरल हुई थी, जिसमें अजय देवगन के सिंघम अवतार के साथ सलमान खान भी वर्दी में नजर आ रहे हैं । इसके बाद से ही कहा जाने लगा कि शायद फिल्म में सलमान खान का कैमियो है । इस बात को और हवा इसलिए मिली, क्योंकि लंबे समय से रोहित शेट्टी और सलमान खान दबंग के किरदार चुलबुल पांडे को अपने कॉप यूनिवर्स में शामिल किए जाने को लेकर बातचीत करते रहे हैं ।
हाई-पावर कैंपेन के साथ सिंघम अगेन की अक्टूबर में मार्केटिंग शुरू होगी जो फ़िल्म की रिलीज़ से पहले 4 से 5 हफ़्तों तक चलेगा ।
















