योद्धा के बाद से ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेक्स्ट फ़िल्म को अलग-अलग तरह की खबरें सामने आई जिसमें कहा गया कि सिद्धार्थ अब एक और एक्शन फ़िल्म की तैयारी कर रही है जिसका टाइटल मिट्टी था । लेकिन फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मिट्टी को बाहर निकलने का फ़ैसला किया । फिर इसके बाद सिद्धार्थ ने स्त्री 2 मेकर्स दिनेश विजान के साथ एक कमर्शियल फ़िल्म साइन की । और अब इस फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि दिनेश विजान की फ़िल्म के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपनी लेडी पार्टनर मिल गई है और वो हैं जाह्नवी कपूर ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की बनी जोड़ी
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिलहाल एक्शन फ़िल्मों से दूरी बना ली है । योद्धा के बाद उन्होंने एक और एक्शन फिल्म मिट्टी शुरू होने से पहले ही छोड़ दी । और इसके बाद सिद्धार्थ ने निर्माता दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स के साथ एक लव स्टोरी ड्रामा कमर्शियल फ़िल्म साइन की है । और अब इस फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि सिद्धार्थ की इस कमर्शियल फ़िल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नज़र आएँगी और इस फ़िल्म को तुषार जलोटा (जिन्होंने अभिषेक बच्चन को दसवीं में निर्देशित किया था) द्वारा निर्देशित किया जाएगा ।
यह पहली बार है जब सिद्धार्थ और जाह्नवी कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं । जाह्नवी इस साल दो फ़िल्मों में नज़र आईं- मिस्टर एंड मिसेज माही और उलझन ।
सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपने करियर के बुरे दौर से गुज़र रहे हैं । उम्मीद है कि जाह्नवी और मल्होत्रा एक दूसरे के लिए लकी साबित होंगे । हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉक्स ऑफ़िस पर ज़्यादा सफलता नहीं मिली है । यहाँ तक कि उनकी बहुप्रतीक्षित ओटीटी डेब्यू इंडियन पुलिस फ़ोर्स भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । सच कहा जाए तो मल्होत्रा की अब तक की एकमात्र हिट फ़िल्में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, एक विलेन और शेरशाह हैं । बाद वाली फ़िल्म में उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी कियारा आडवाणी के साथ सह-अभिनय किया था।
लगता है कि शादी, कियारा के लिए लकी साबित हुई है । शादी के बाद उनकी पहली रिलीज़ सत्यप्रेम की कथा न केवल बड़ी हिट रही, बल्कि उन्होंने शादी के बाद डॉन 3 सहित अपने करियर की कुछ सबसे बड़ी फ़िल्में भी साइन कीं ।
















