सिद्धांत चतुर्वेदी, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फ़िल्म फ़ोन भूत के प्रमोशन में बिजी हैं, का नाम पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जोड़ा जा रहा है । कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं । लेकिन सिद्धांत और नव्या दोनों में से किसी ने भी इस पर कभी कुछ नहीं कहा । लेकिन अब फ़ाइनली सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या के साथ अपने लिंक अप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है । हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी को नव्या नवेली नंदा के साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी और अनन्या पांडे के बर्थडे से्लिब्रेशन में एक साथ स्पॉट किया गया था । लेकिन जब सिद्धांत से उनके नव्या को डेट करने के बारें में पूछा गया तो उन्होंने खुद को सिंगल बताया ।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने फ़ाइनली नव्या नवेली नंदा के साथ सीक्रेट डेटिंग पर चुप्पी तोड़ी, खुद को बताया सिंगल

सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा

फ़ोन भूत के प्रमोशन में बिजी सिद्धांत ने फाइनली अब नव्या संग अपने अफेयर पर खुलकर बात की है और इसके पीछे का सच बताया है । गुडटाइम्स के साथ हुई बातचीत में जब सिद्धांत से पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में क्या अफवाह सुनी है तो उन्होंने कहा, “यही कि मैं किसी को डेट कर रहा हूं । काश, यह सच होता ।' यानी सिद्धांत ने साफ कर दिया कि वह सिंगल हैं और फिलहाल उनकी लाइफ में कोई नहीं ।

बता दें कि, सिद्धांत और नव्या के डेटिंग की खबरें तब आना शुरू हुई जब दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते हुए देखे गए । इतना ही नहीं दोनों को एक साथ वेकेशन भी एंजॉय करते देखा ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, सिद्धांत की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा फ़ोन भूत 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में सिद्धांत के साथ ईशान खट्टर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । इसके अलावा सिद्धांत की आगामी फ़िल्में हैं खो गए हम कहां और युद्ध ।