बॉलीवुड में नाग-नागिन पर फ़िल्म बनाने का फ़ॉर्मूला हमेशा से हिट रहा है । 80-90 के दशक में रीना रॉय, श्रीदेवी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां इच्छाधारी नागिन बनकर सिल्वर स्क्रीन पर छा गई थीं । और अब 21वीं सदी में एक बार फ़िर नाग-नागिन पर फ़िल्म बनाने का ट्रेंड बॉलीवुड में लौटरा हुआ दिख रहा है । फ़िल्ममेकर निखिल द्विवेदी इच्छाधारी नागिन पर फ़िल्म बना रहे हैं जिसका नाम है, नागिन । इस फ़िल्म में श्रद्धा कपूर इच्छाधारी नागिन के रूप में नजर आएंगी । और श्रद्धा कपूर की इस फ़िल्म को विशाल फुरिया डायरेक्टर करेंगे ।

श्रद्धा कपूर स्क्रीन पर नागिन बनने के लिए बहुत खुश हैं
निखिल द्विवेदी द्दारा प्रोड्यूस इस फ़िल्म को तीन पार्ट की सीरीज के तौर पर रिलीज किया जाएगा । श्रद्धा पहली बार बड़े पर्दे पर नागिन के रूप में नजर आएंगी । इस चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने के लिए उत्साहित श्रद्धा ने कहा कि,मुझे खुशी है कि मैं ऐसा किरदार निभाने जा रही हूं. मैं ऐसी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं, “स्क्रीन पर नागिन का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है । मैं श्रीदेवी मैम की नागिन और निगाहें की बहुत बड़ी फैन रही हूं और इसी को देखते हुए बड़ी हुई हूं । मैं हमेशा से इस तरह का किरदार निभाना चाहती थी जिसकी जड़ें भारतीय लोककथाओं से जुड़ी हों ।”
It’s an absolute delight for me to play a Naagin on screen. I have grown up watching, admiring and idolising Sridevi ma'am's Nagina and Nigahen and have always wanted to play a similar role rooted in Indian traditional folklore.✨?@Nikhil_Dwivedi @FuriaVishal @saffronbrdmedia
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) October 28, 2020
बता दें कि इच्छाधारी नागिन का कॉन्सेप्ट हमेशा से भारतीय दर्शकों को काफ़ी पसंद आया है । जहां बॉ्लीवुड में ये फ़ॉर्मूला हिट साबित हुआ वहीं छोटे पर्दे यानी टीवी पर भी एकता कपूर के शो, नागिन ने खूब टीआरपी बटोरी ।
















