
पिछले महीने, खबरें आई थी मल्लिका शेरावत को उनके पति सिरिल ऑक्सफैंस के साथ उनके पेरिस के फ़्लैट से बेदखल कर दिया है । खबर के अनुसार यह 'जोड़ी' फ्रांसीसी राजधानी पेरिस के टोनी 16वें एरांडिस्मेंट में एक शानदार घर में रह रही है और एक साल से उन्होंने 80,000 यूरो (लगभग 61 लाख रुपये) का भुगतान नहीं किया है । इसके बाद ये मामला कोर्ट ले जाया गया । जब इस बारें में जानने के लिए मल्लिका शेरावत से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस तरह की तमाम खबरों का सिरे से खंडन किया । उन्होंने कहा कि यह खबर बेबुनियाद है और न तो वक किसी अपार्टमेंट की मालकिन हैं और ही उन्होंने पेरिस में कोई घर किराए पर लिय है ।
इस बीच, एक बीबीसी रिपोर्ट में कहा गया कि मल्लिका शेरावत और सिरिल ऑक्सफैंस के वकील ओलिवियर मेरांड ने कहा था कि पिछले साल नवंबर में इमारत की लॉबी में हुए हमले के बाद से किराया न देकर मल्लिका अपनी परेशानी दिखाना चाहती थी । मल्लिका ने कहा कि यह खबर बिल्कुल झूठी है और उनके पास ओलिवियर मेरांड नाम का कोई वकील है ही नहीं ।
हालांकि, कल मल्लिका शेरावत द्वारा किए गए दावे झूठे साबित हुए । । एक फ्रांसीसी अदालत ने मंगलवार को आदेश दिया था कि मल्लिका शेरावत को बकाए का भुगतान न होने के कारण अपार्टमेंट से बेदखल किया जाए । एक अदालती फैंसले में अदालत ने शेरावत और उनके फ्रांसीसी पति सिरिल औक्सेंफेंस को 78,787 यूरो (60 लाख रु.) का भुगतान न कर पाने के कारण उनके फर्नीचर को जब्त करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है ।
शेरावत और उनके बॉयफ्रेंड साइरिल ने 1 जनवरी 2017 से मकान को 6,054 यूरो प्रति माह पर किराये पर लिया था, लेकिन उन्होंने किराए का भुगतान नहीं किया, इस जोड़ी ने किराए के
नाम पर केवल 2,715 यूरो (लगभग 2.06 लाख) का ही भुगतान किया है । इस जोड़ी के वकील ने तर्क दिया कि मल्लिका शेरावत और साइरिल औक्सेंफन दोनों वित्तीय कठिनाई में हैं, मल्लिका के काम की प्रकृति भी 'अनियमित' है । लेकिन अपार्टमेंट के मालिकों ने दावा किया कि उन्होंने किराये की अवधि के दौरान लाखों अर्जित किए हैं ।
मल्लिका और सिरिल कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील कर सकते हैं । लेकिन 31 मार्च 2018 से पहले उन्हें घर से बाहर नहीं किया जा सकता ।
















