जब से एयर इंडिया (मेलबर्न-दिल्ली-मुंबई) की फ़्लाइट में देश के दो दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े की खबरें सामने आईं है, तब से ये खबर हेडलाइन बन गई है । हर दिन इस मामले में एक नया खुलासा हो रहा है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाता है ।

दोनों के बीच हुए इस झगड़े की खबर में अब नया खुलासा ये है कि, जब कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से शो कर इंडिया लौट रहे थे । उस दौरान कपिल ने ग्लेनफिडिच विहस्की की एक पूरी बोतल पी चुके थे । केबिन क्रू खाना सर्व कर रहा था तो उस वक्त वहां मौजूद पूरी टीम ने खाना शुरू कर दिया । इसी बात से कपिल नाराज हो गए । कपिल अभी ड्रिंक कर रहे थे और उन्हें एतराज था कि लोग उनके बिना ही खाना खा रहे हैं । कपिल बोले, 'जब मैंने खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोगों ने कैसे ले लिया खाना?' कपिल नशे की हालत में इतनी जोर से चिल्ला रहे थे कि फ्लाइट में सफर कर रहे लोग डिस्टर्ब हो रहे थे ।

कपिल की हरकत से उनकी टीम के मेंबर इतने सहम गए कि आधा खाना खाया हुआ प्लेट ही क्रू को लौटाने लगे । इस दौरान सुनील कपिल को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे । इससे कपिल और भड़क गए और उन्होंने अपना जूता निकालकर सुनील पर फेंक दिया । सूत्रों का कहना है कि कपिल ने सुनील का कॉलर भी पकड़ा और कई थप्पड़ मारे । इस दौरान सुनील शांत ही

रहे । कपिल और भी भड़क गए थे और लगातार गालियां दे रहे थे ।

कपिल ने अपनी टीम से कहा, 'तुम लोगों को मैंने बनाया है । मैं सबका करियर खत्म कर दूंगा । तुम टीवी वाले क्या समझते हो? सबको निकाल दूंगा मैं ।' इतना ही नहीं कपिल ने सुनील ग्रोवर को उनका शो (कॉमेडी नाइट्स विद कपिल) छोड़कर जाने और फिर वापस आने की घटना को याद करते हुए ताना मारते हुए कहा, 'गया था ना तू तो, आया ना वापस मेरे ही पास ।' इस पूरी घटना के बाद फ्लाइट के पैसेंजर्स घबरा गए थे । क्रू कपिल को शांत कराने की कोशिशें कर रहा था । यहां तक कि उन्हें कपिल को सिक्योरिटी बुलाने की धमकी भी देनी पड़ी ।

हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है, लेकिन खबरों का बाजार गर्म है कि कपिल के इस दुर्व्हवहार से उनके शो के अहम पात्र, सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर ने द कपिल शर्मा शो को छोड़ दिया है । वहीं दूसरी तरफ़, शो के एक और अहम पात्र किकू शारदा अभी भी शो में बने हुए हैं । किकू शारदा की बात करें तो, अफ़वाहे, तो ये भी थी कि कपिल ने तो किकू शारदा को भी नहीं छोड़ा था ।