
सलमान खान के रिएल्टी शो, बिग बॉस 11, शुरू हो चुका है और इसी के साथ इसका सुर्खियों में आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है । इसमें प्रतियोगियों को दिए जाने वाले टास्क से लेकर, उनके बीच के गाली-गलौच, लड़ाई-झगड़ा, हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है लेकिन इस बात तो शो की शुरूआत में ही इस शो में एक नया विवाद खड़ा हो गया है । बिग बॉस 11, में वीकेंड के वार में प्रतियोगी जुबैर खान को शो से बाहर कर दिया इसके बाद जुबैर ने इस शो के होस्ट सलमान खान के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ।
जुबैर खान ने लोनवाला पुलिस स्टेशन में सलमान खान के खिलाफ़ यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई कि सलमान ने उन्हें धमकाया कि वह घर छोड़ने के बाद अब उद्योग में काम नहीं कर पाएगा । शिकायत में लिखवाया गया कि सलमान ने उनसे कहा कि, ''मैं तुझे अपना कुत्ता बना दूँगा, घर छोड़ने के बाद तुझे देखुंगा ।" मीडिया को बताते हुए सुबैर ने कहा कि यह कोई रिएल्टी शो नहीं है बल्कि यह पूरी तरह से एक स्क्रिप्टेड है ।
इलिमनेशन के पहले एपिसोड पर, सलमान खान ने घर में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए जुबैर खान पर अपना आपा खो दिया । दरअसल, जुबैर का घर में अर्शी खान से जबरदस्त झगड़ा हुआ था । उन्होंने अर्शी के साथ गाली गलौच की और उनपर भद्दे कमेंट किए । उन्हें 2 कौड़ी की औरत तक कह डाला । ज़ुबैर को लगातार घर में अनुपयुक्त भाषा का प्रयोग करते हुए देखा जाता था, खासकर महिलाओं के खिलाफ । । उन्होंने कथित तौर पर लोगों को पहले कुछ एपिसोड में टिक नहीं करने की धमकी दी थी ।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने एक गैर-संज्ञेय शिकायत दर्ज कराई है और इसे लोनावाला, पुणे जिले के संबंधित पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया है, जिसके पास जांच करने का अधिकार क्षेत्र है, क्योंकि बिग बॉस 11, को लोनावाला में फिल्माया जा रहा है ।
















