ग्लैमर की चकाचौंध से भरा बॉलीवुड एक ऐसी जगह बनता जा रहा है जहां रिश्ते बनाना और बिगाड़ना बच्चों का सा खेल हो गया है । बॉलीवुड में जहां तेजी से जोड़ियां बनते हुए दिखाई देती है वहीं कई पुरानी जोड़ियों को टूटते हुए भी देखा गया है । पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड की कई पुरानी जोड़ियों को टूटते हुए देखा गया है और अब उन्हीं में शामिल हुई है बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी पूर्व मिस इंडिया रह चुकी मेहर जेसिया की जोड़ी जिसने अपनी 20 साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करते हुए एक दूसरे से तलाक का ऐलान किया है । शादी के बीस साल बाद अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने अलग होने का फ़ैसला किया है ।

SHOCKING-Arjun-Rampal-and-Mehr-Jesia-END-their-marriage-issue-a-joint-statement

बता दें, अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने 1998 में शादी की थी । इस जोड़ी की दो बेटियां भी हैं- बड़ी बेटी महिका 16 साल की हैं, जबकि मायरा की उम्र 13 साल है । दोनों के बीच पिछले काफी समय से अनबन चल रही थी और दोनों पिछले काफी समय से एक साथ नहीं रह रहे थे । दोनों ने इसके साथ इस बात को साफ़ किया है कि, 20 साल के इस खूबसूरत रिश्ते को अब खत्म करने का वक्त आ गया है लेकिन तलाक के बाद भी वे दोनों अच्छे दोस्त रहेंगे और अपनी दोनों बेटियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे ।

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने सारी किया बयान

अर्जुन और मेहर ने अपने साझा बयान में कहा कि, '20 साल का यह सफर प्यार और खूबसूरत यादों से भरपूर है लेकिन हर एक सफर के अलग रास्ते होते हैं और इसलिए हमें लगता है कि अब हमारा अलग रास्ते पर चलने का वक्त है । जब हमने इस बारे में सोचा तो हम हमेशा से ही अपने चाहनेवालों के लिए मजबूत बने रहे । हम दोनों ही काफी प्राइवेट परसन हैं और यह स्टेटमेंट साझा करना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल था । हम एक परिवार हैं और हम हमेशा अपने बच्चों के लिए खड़े हैं । हालांकि, हम दोनों एक दूसरे की प्राइवेसी की सरहाना करते हैं । रिश्ते खत्म हो जाते हैं लेकिन प्यार जिंदा रहता है । इसके अलावा हमें इस बारे में और कुछ नहीं कहना है ।'

यह भी देखें : अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया लालबाग के गणेश जी के दर्शन करने पहुंचे

गौरतलब है कि, पिछले कुछ साल बॉलीवुड के शादी शुदा कपल के लिय अलग होने के गवाह बने । इससे पहले अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा और फ़रहान अख्तर-अधुना अख्तर ने अपने तलाक का ऐलान किया था । लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा कपल भी है जो तलाकशुदा होने के बावजूद भी अपने बच्चों के खातिर एक दूसरे के करीब रहता है और वो है ॠतिक रोशन और सुजैन खान का जो अपने दोनों बेटों रिहान और रिदान के लिए एक दूसरे के साथ समय बिताते है । और शायद ॠतिक और सुजैन की ये आपसी साझेदारी अन्य तलाकशुदा कपल को प्रेरणा देते हैं कि वे भी अपने बच्चों की खातिर एक दूसरे के साथ समय बिता सकाते है ।