फ़िल्मी सितारें अपनी फ़िल्में और बेशकीमती फ़ैशन के लिए ही नहीं बल्कि अपनी महंगी-महंगी कार और बाइक्स के शौक के लिए भी जाने जाते हैं । बॉलीवुड में ज्यादातर बड़े सितारों पर कई सारी बेशकीमती गाड़ियां है । शाहिद कपूर, जिसके पास पहले से ही कई महंगी और लग्जरी कार हैं< जल्द ही एक और लग्जरी कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं । जी हां, शाहिद कपूर भी BMW X7 SUV खरीदने जा रहे हैं जिसकी कीमत 93 लाख से 1.65 करोड़ रुपये तक है ।

शाहिद कपूर खरीदने जा रहे हैं एक और लग्जरी गाड़ी  BMW X7 SUV, 93 लाख से 1.65 करोड़ रुपये तक है कीमत

शाहिद कपूर के लग्जरी शौक

शाहिद बीएमडब्ल्यू की ही BMW X7 एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं । इसलिए कंपनी ने शाहिद के जुहू वाले घर पर इस महंगी कार के 2 वैरियंट टेस्ट ड्राइव के लिए भेजे थे । इस गाड़ी की कीमत 93 लाख से शुरू होकर 1.65 करोड़ रुपये तक जाती है । शाहिद ने गाड़ी के दोनों ही वैरियंट का टेस्ट ड्राइव लिया है । अब वे इसे खरीदते हैं या नहीं यह आगे आने वाला वक्त ही बताएगा ।

Shahid-Kapoor-scouts-the-BMW-X7-worth-over-Rs.-90-lakhs

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, पिछली बार ब्लॉकबस्टर फ़िल्म कबीर सिंह में नजर आए शाहिद की आगामी फ़िल्में हैं-जर्सी, जो कि एक स्पोर्ट्स फ़िल्म है । इसके अलावा शाहिद अपने डिजीटल डेब्यू की भी तैयारी कर रहे हैं जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है ।

Shahid-Kapoor-scouts-the-BMW-X7-worth-over-Rs.-90-lakhs-2