बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं बल्कि उनके बच्चे भी प्रीमियम प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करने में रुचि रखते हैं । और इस लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल होए गए हैं । रिपोर्ट्स की मानें तो, आर्यन खान ने भारत की राजधानी दिल्ली में एक बहुत बड़ी जगह खरीदी है, जिसकी कीमत बहुत ज़्यादा है।

आर्यन खान ने ख़रीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी
द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन ने साउथ दिल्ली के पंचशील पार्क इलाके में दो फ़्लोर ख़रीदे हैं । आर्यन ने इसके लिए 37 करोड़ रुपये खर्च किए हैं । दिलचस्प बात यह है कि यह वही इमारत है जहाँ शाहरुख से शादी से पहले उनकी माँ गौरी खान रहा करती थीं । द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, परिवार के पास पहले से ही इमारत का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर है ।
इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन मई 2024 में किया गया और आर्यन ने इसकी स्टांप ड्यूटी के रूप में 2.64 करोड़ रुपये का भुगतान किया था । आर्यन के इस घर को गौरी खान ने डिजाइन किया है ।
ऐसा पहली बार है जब आर्यन खान ने किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया हो । हालाँकि, उनकी एक्ट्रेस बहन सुहाना खान ने जून 2023 में अलीबाग में तीन घरों के साथ 1.5 एकड़ की प्रॉपर्टी 12.91 करोड़ रुपये में खरीदी थी । यह महाराष्ट्र के तटीय शहर में शाहरुख खान के विशाल बंगले के बगल में था । इस साल की शुरुआत में, उन्होंने अलीबाग में 10 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत में एक और जमीन खरीदी ।
कई मशहूर हस्तियों ने अलीबाग, गोवा जैसी जगहों पर जमीन या बंगले खरीदे हैं, लेकिन दिल्ली में इस तरह का उच्च मूल्य का लेनदेन देखना दुर्लभ है । इकोनॉमिक टाइम्स के लेख में बुटीक रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म वेल्थवाइजरी कैपिटल के प्रदीप प्रजापति के हवाले से कहा गया है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी दक्षिण दिल्ली में अपनी गुलमोहर पार्क की प्रॉपर्टी लगभग 23 करोड़ रुपये में बेची थी ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, आर्यन खान अपनी पहली निर्देशित वेब सीरीज़, स्टारडम की शूटिंग कर रहे हैं । खबर है कि शूटिंग पूरी हो चुकी है । इस सीरिज़ में मोना सिंह के साथ 'किल' फेम लक्ष्य भी इस शो में मुख्य भूमिका में हैं । शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, बॉबी देओल, करण जौहर आदि कथित तौर पर शो में कैमियो करते हुए नज़र आएंगे ।
















