न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2025 में इस साल बॉलीवुड के किंगखान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने किंग स्टाइल में एंट्री ली । Superfine: Tailoring Black Style (सुपरफाइनः टेलरिंग ब्लैक स्टाइल) थीम पर बेस्ड मेट गाला 2025 में शाहरुख खान का रेड कार्पेट डेब्यू इतिहास रच गया क्योंकि, शाहरुख पहले ऐसे इंडियन एक्टर बने जो मेट गाला पहुंचे । शाहरुख से पहले कोई भी इंडियन एक्टर मेट गाला नहीं पहुंचा है ।

मेट गाला में दिखा शाहरुख खान का किंग लुक
शाहरुख ने अपने मेट गाला डेब्यू के लिए फ़ेमस सेलिब्रिटी इंडियन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया आउटफिट पहना था । ऑल ब्लैक लुक में शाहरुख ने अपना रॉयल अंदाज दिखाया । ब्लैक क्लासिक आउटफ़िट संग शाहरुख ने हैवी मल्टीलेयर्ड नेक ज्वैलरी को टीम अप किया । कई सारी फ़िंगर डायमंड रिंग्स, ब्लैक सनग्लासेस के साथ शाहरुख ने अपने लुक को कंप्लीट किया । इतना ही नहीं शाहरुख ने अपनी कंप्लीट लुक के साथ रॉयल छड़ी को कैरी किया जो उनके लुक को और भी ज्यादा इलेक्ट्रीफ़ाइंग बना रही थी । लेकिन शाहरुख के गले में लटका के अक्षर का लॉकेट ने सभी का ध्यान खींच लिया ।

मेट गाला में अपने लुक के अलावा शाहरुख अपने वन लाइनर परिचय के लिए भी लाइमलाइट बटोर गए । विदेशी मीडिया द्वारा नाम पूछे जाने पर कैमरे के सामने शाहरुख ने अपना परिचय देते हुए कहते हैं, “मैं शाहरुख हूं ।” शाहरुख जब पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड में एक नया इतिहास बनाया है, इसपर क्या कहना चाहते हैं ? तो इस पर शाहरुख बोले, “मुझे इतिहास बनाने के बारे में तो कुछ नहीं पता, लेकिन हां, मैं यहां आकर थोड़ा सा नर्वस हूं । डिज़ाइन सब्यसांची ने ही मुझे मेट गाला में आने के लिए मनाया । मैंने बहुत ज़्यादा रेड कार्पेट अटेंड नहीं किया है, क्योंकि मैं बहुत शर्मिला हूं । तो यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है ।”
पैपराजी द्वारा एक्टर के लुक के बारे में सवाल किए जाने पर वो कहते हैं कि ये आउटफिट उनके डिजाइनर सब्यसाची की सोच है जो आजादी और सहनशक्ति को दर्शाती है ।
We have a little interview!
“I’m Shah Rukh…” ?
Like what he says about the event ?✨
— SRK_x10 ? Lady Rathore ?? (@010_srk) May 5, 2025
SRK’s interview with @voguemagazine
| SRK AT MET GALA |@iamsrk @iamsrkclub @pooja_dadlani #ShahRukhKhan #MetGala2025 #MetGala pic.twitter.com/kWaxC28Un9
— Rahil Mohammed ♨️ (@iamRahilM) May 6, 2025
















