शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली रिलीज़ जवान को पूरा करने में जुटे हुए हैं । साउथ फ़िल्ममेकर एटली कुमार के निर्देशन में बन रही जवान अपने आख़िरी पड़ाव पर है इसके बाद फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी । जवान शाहरुख खान की पहली पैन इंडिया फ़िल्म है । पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि, शाहरुख की जवान अपनी तय रिलीज़ डेट से पोस्टपोन करने की प्लानिंग की जा रही है । और अब बॉलीवुड हंगामा को जवान के रिलीज़ प्लान को लेकर लेटेस्ट अपडेट मिला है ।

SCOOP: शाहरुख खान और एटली जवान की तय रिलीज़ डेट में कर सकते हैं चेंज ; जून की बजाय अक्टूबर 2023 में रिलीज करने की प्लानिंग

शाहरुख खान की जवान 

करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “इन दिनों जवान की शूटिंग चल रही है । और मेकर्स फ़िल्म को जल्द से जल्द ख़त्म करने पर काम कर रहे हैं । शाहरुख को जवान का स्कैल देखकर लगता है कि, फ़िल्म को अभी और समय की ज़रूरत है । जबकि फ़िल्म के डायरेक्टर एटली को लगता है की समय पर फ़िल्म के फ़ाइनल एडिट को लॉक करने के लिए उनके पास पर्याप्त समय है । 

सूत्र ने आगे बताया, “यदि जवान 2 जून को रिलीज़ नहीं हो पाती है तो फिर फ़िल्म अक्टूबर में रिलीज़ हो पाएगी । शाहरुख और एटली फ़िल्म की स्पीड को देखकर ही फ़िल्म के रिलीज़ प्लान पर कोई फ़ाइनल फ़ैसला लेंगे । एटली और शाहरुख ऐसी फ़िल्म देना चाहते हैं जिससे दर्शकों को कोई शिकायत न हो और इसके लिए वह सोचा समझ कर ही फ़ाइनल फ़ैसला करेंगे और सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद ही रिलीज़ डेट फ़ाइनल करेंगे ।

जवान में शाहरुख के अलावा प्रिया मणिसान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे । वहीं निगेटिव रोल में विज़य सेतुपति नज़र आएंगे । इसके अलावा फ़िल्म में दीपिका पादुकोण भी स्पेशल रोल में नज़र आएंगी। फ़िल्म का संगीत लोकप्रिय दक्षिण संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है । शाहरुख  की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मितजवान को पांच भाषाओं - हिंदीतमिलतेलुगुमलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ होगी ।