जिस तरह से सलमान खान का अपने फ़ैंस के बीच एक अलग ही स्वैग है उसी तरह उनकी फ़िल्में भी फ़ैंस के बीच एक अलग छाप छोड़ती हैं । सलमान खान पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी फ़िल्मों को लोग भरपूर मनोरंजन करें और इसके लिए वह कोई कमी नहीं छोड़ते । हाल ही के दिनों में सुनने में आ रहा था सलमान थलापति विजय और विजय सेतुपति की तमिल थ्रिलर फ़िल्म मास्टर का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं । जिसमें सलमान विजय का किरदार निभाएंगे । लेकिन अब हमने सुना है कि सलमान किसी भी फ़िल्म के रीमेक को करने के लिए उत्साहित नहीं है । इसलिए उन्होंने मास्टर की टीम को कहानी के पूरी तरह से नए संस्करण बनाने के लिए कह दिया है ।

सलमान खान चाहते हैं नई कहानी
पिछले कई दिनों से सलमान और मास्टर के मेकर्स के बीच इसके हिंदी रीमेक को लेकर बातचीत जारी थी । हालांकि सलमान को मास्टर का ऑरिजनल वर्जन काफ़ी पसंद आया लेकिन फ़िर भी उन्होंने मास्टर की टीम से फ़िल्म के नए वर्जन को तैयार करने के लिए कह दिया है । इस बारें में करीबी सूत्र ने हमें बताया, “सलमान इतनी जल्दी साउथ रीमेक को नहीं करना चाहते । इस मामले में वह काफ़ी क्लीयर हैं । मास्टर में उन्हें जेडी का किरदार काफ़ी पसंद आया और उन्हें लगता है कि ये किरदार दर्शकों को आकर्षित करने में पूरी तरह से सक्षम है ।
इससे पहले सलमान ने कभी एक शराबी व्यक्ति की भूमिका नहीं निभाई इसलिए वह इसे करने के लिए उत्साहित हैं । लेकिन इस मामले में सलमान की एक शर्त है । सलमान चाहते हैं कि मास्टर की, वो कि वो कहानी के साथ वह फ़िल्म नहीं बनाएंगे बल्कि एक नई कहानी के साथ फ़िल्म बनाएंगे लेकिन जेडी का किरदार वही रहेगा । यानि किरदार वही कहानी नई ।”
और अब सलमान के मुताबिक फ़िल्म की कहानी पर काम किया जा रहा है । सलमान ने क्लीयर कह दिया है कि स्क्रिप्ट में बहुत सारे अतिरिक्त एक्शन सीन्स के साथ यह एक नई स्क्रिप्ट होनी चाहिए । इसी बीच, सलमान की राजकुमार गुप्ता के साथ भी बातचीत चल रही है । यह फ़िल्म भारतीय जासूस रविंद्र कौशिक की बायोपिक फ़िल्म है । यह सलमान के फ़िल्मी करियर की पहली बायोपिक फ़िल्म होगी जो वो करेंगे ।
इस फ़िल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है लेकिन जैसे ही सलमान साजिद नाडियाडवाला की भाईजान की शूटिंग खत्म कर लेंगे इसके बाद वह इसकी शूटिंग शुरू करेंगे । इसके अलावा सलमान की अगली फ़िल्में हैं- अंतिम- द फ़ाइनल ट्रूथ और मनीष शर्मा द्दारा डायरेक्ट टाइगर 3
















