साल 2022 की सबसे बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक कही जाने वाली रणवीर सिंह स्टारर सर्कस अपनी रिलीज के करीब आती जा रही है । ऐसे में फ़िल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ता ही जा रहा है । ऐसे में मेकर्स ने फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज की भी तैयारी पूरी कर ली है । बॉलीवुड हंगामा ने सुना है कि मेकर्स दिसंबर के फ़र्स्ट वीक में फ़िल्म के ट्रेलर को रिलीज करने वाले ।

रणवीर सिंह की सर्कस का ट्रेलर
सर्कस के ट्रेलर के बारें में जानकारी देते हुए करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “ट्रेलर 1 दिसंबर से 3 दिसंबर के बीच लॉंच किया जाएगा । सर्कस का ट्रेलर ग्रैंड ईवेंट में लॉंच करने की प्लानिंग की जा रही है । रोहित शेट्टी अपनी पिछली फ़िल्मों की तरह ट्रेलर लॉन्च के बाद दो बड़े गाने लॉन्च करेंगे और उसके बाद फ़ाइनली 23 दिसंबर को फ़िल्म रिलीज होगी ।”
मार्केटिंग कैंपेन बहुत टाइट होगा क्योंकि रोहित शेट्टी और उनकी टीम होर्डिंग कैंपेन के साथ सभी बड़े शहरों में फ़िल्म का प्रमोशन करेंगे । इस बारें में सूत्र ने बताया, “फिल्म के रिलीज होने तक ट्रेलर को हर दिन सभी मल्टीप्लेक्स में दिखाया जाएगा । यह रोहित का मास्टरस्ट्रोक है और रणवीर भी मार्केटिंग ब्रेन से काफी प्रभावित है ।”
रणवीर और रोहित इससे पहले सिंबा और सूर्यवंशी में साथ काम कर चुके हैं । लेकिन दोनों की साथ में यह पहली कॉमेडी फ़िल्म है । जिसमें रणवीर के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे । हाल ही में रोहित शेट्टी ने सर्कस की शूटिंग खत्म की और अब वे जल्द ही इसका प्रमोशन भी शुरु करेंगे ।
गुलशन कुमार, भूषण कुमार की टी-सीरीज और रोहित शेट्टी द्दारा प्रोड्यूस सर्कस को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है । यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी ।
















