2025 में सुकुमार द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर पुष्पा 2: द रूल ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी बना दिया था । अब यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है—लेकिन इस बार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना रोमांटिक जोड़ी के रूप में नहीं बल्कि एक दूसरे के ख़िलाफ़ नज़र आने वाले हैं । हमारे विश्वसनीय सूत्रों से हमें पता चला है कि, एटली की अगली फिल्म A6 में रश्मिका मंदाना इस बार निगेटिव लीड में नजर आएंगी ।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना एक दूसरे के ख़िलाफ़ आएंगे नज़र
बॉलीवुड हंगामा को विश्वसनीय सूत्रों ने कंफ़र्म रूप से बताया, “रश्मिका के पास दो बड़ी पैन इंडिया फिल्मों में निगेटिव लीड निभाने का विकल्प था – एक A6 और दूसरी एक और मेगा प्रोजेक्ट। दोनों किरदारों को सुनने के बाद उन्हें एक मुश्किल फैसला लेना पड़ा, लेकिन उन्होंने एटली की फिल्म को चुना क्योंकि यह किरदार उन्हें कुछ ऐसा एक्सप्लोर करने का मौका दे रहा था, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया ।”
सूत्रों के अनुसार, रश्मिका ने इस फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट भी पूरा कर लिया है और अक्टूबर से इसकी शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। “रश्मिका A6 के लिए अपना लुक टेस्ट पहले ही कर चुकी हैं और अक्टूबर से इसकी शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं । वह निर्देशक एटली और अल्लू अर्जुन के साथ लॉस एंजेलिस भी जा चुकी हैं। जब उन्होंने अपने किरदार का प्री-विज़ देखा, तो वो दंग रह गईं और बेहद उत्साहित हैं कि उन्हें आधुनिक दौर के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक — एटली — के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। एक खलनायिका के तौर पर रश्मिका का यह रोल अल्लू अर्जुन के साथ उनकी पिछली दो पुष्पा फिल्मों से बिल्कुल अलग होगा।” सूत्र ने आगे कहा।
पुष्पा फ्रेंचाइज़ी में अल्लू अर्जुन के साथ नायिका रहीं रश्मिका का यह खलनायिका अवतार उनके करियर के लिए एक नया मोड़ साबित होगा । सूत्रों की मानें तो फिल्म में रश्मिका का आमना-सामना अल्लू अर्जुन ही नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर जैसे सितारों से भी होगा । यह फिल्म फिलहाल शूटिंग चरण में है और 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। A6 को अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई कलाकार और टेक्नीशियन मिलकर भारत का अपना ‘अवतार’ तैयार कर रहे हैं।
















