भूल भुलैया 3 की सुपर सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन का फिल्मी करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है । जहाँ एक तरफ़ कार्तिक अपनी एक और हिट फ़िल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल पर काम कर रहे हैं वहीं अब वह अपनी कुछ और सुपरहिट फ़िल्मों के सीक्वल को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं । और इसमें शामिल हैं उनकी साल 2019 में आई हिट फ़िल्म लुका छुपी । इसके अलावा कार्तिक आर्यन को कॉकटेल 2 में भी देखा जा सकता है । दरअसल, इस हफ़्ते की शुरुआत में कार्तिक आर्यन को मैडॉक ऑफ़िस में देखा गया था, जिससे यह कयास लगाए जाने लगे थे कि क्या यह जोड़ी लुका छुपी और लव आज कल के बाद फिर से साथ काम करने की प्लानिंग कर रही है । उसी दौरान, करण जौहर भी मौजूद थे, जिससे मीडिया में तीन बड़ी ताकतों - दिनेश विजान, कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं ।

SCOOP: भूल भुलैया 3 की सुपर सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन ने प्रोड्यूसर दिनेश विजान के साथ शुरू की लुका छुपी 2 और कॉकटेल 2 की प्लानिंग

कार्तिक आर्यन कर रहे हैं लुका छुपी 2 की प्लानिंग

लेकिन हमारे एक्सक्लूसिव सूत्रों ने पुष्टि की है कि कार्तिक के पास दिनेश विजान से मिलने के अपने कारण थे । एक ट्रेड सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “कार्तिक आर्यन ने दिनेश विजान से मिलने का अनुरोध किया था और मुलाकात के दौरान उन्होंने उनसे अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में पूछा । दीनू ने बड़े पर्दे के लिए अपनी सभी फिल्मों के बारे में बताया और बदले में कार्तिक ने बन रहे बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा, क्योंकि वह भूल भुलैया 3 के बाद बड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाना चाहते हैं ।”

सूत्र ने आगे बताया, “कार्तिक ने कॉकटेल 2 में उनके मुख्य किरदार के बारे में पूछा, क्योंकि वे पहली फिल्म के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, खासकर दीपिका पादुकोण का किरदार । बातचीत एक ओपन-एंडेड नोट पर समाप्त हुई, जिसमें जल्द ही एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की उम्मीद जताई गई । दिनेश विजान भी कार्तिक आर्यन के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि उन्होंने भूल भुलैया फ्रैंचाइज़ को नेक्स्ट लेवल पर पहुँचा दिया है ।”

सूत्र ने हमें इस तथ्य के बारे में भी बताया कि दिनेश विजान और कार्तिक आर्यन ने लुका छुपी सीक्वल को लेकर भी डिस्कस किया है । सूत्र ने हमें आगे बताया, “लुका छुपी एक बड़ी हिट है और उन्होंने लुका छुपी 2 पर भी विचार किया है । हमें अगले महीने तक एक क्लियर पिक्चर मिल जाएगी इस बारें में । लेकिन दिनेश विजान और कार्तिक आर्यन दोनों ही साझेदारी करने और एक फ्रैंचाइज़ को आगे बढ़ाने के लिए बहुत उत्सुक हैं, क्योंकि भूल भुलैया ने साबित कर दिया है कि आधुनिक दुनिया में फ्रैंचाइज़ + कार्तिक का कॉम्बो कितना मजबूत है ।”