दोस्ताना 2 के होल्ड पर जाने के बाद करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के साथ एक वॉर ड्रामा अनाउंस की थी जिसे करण जौहर और एकता कपूर मिलकर प्रोड्यूस करने वाले थे । ये फ़िल्म उन बातों का जवाब थी जिसमें कहा जा रहा था कि, दोस्ताना 2 के होल्ड पर जाने के बाद करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच अनकही दूरी आ गई है । करण जौहर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली इस वॉर ड्रामा को संदीप मोदी डायरेक्ट करने वाले थे और इसकी शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होने वाली थी । लेकिन अब कार्तिक आर्यन की इस वॉर ड्रामा को लेकर बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि, ये फ़िल्म होल्ड पर चली गई है ।

SCOOP: सलमान खान के साथ बुल के होल्ड पर जाने के बाद करण जौहर ने अब कार्तिक आर्यन की वॉर ड्रामा पर भी लगाया ब्रेक ; ये है वो ख़ास वजह

कार्तिक आर्यन के साथ करण जौहर की फ़िल्म होल्ड पर गई

और अब बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिव सूत्रों से पता चला है कि करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के साथ अपनी अगली फिल्म को रोक दिया है । बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, “इन दिनों युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी देशभक्ति फिल्मों की भरमार है । करण ने योद्धा को मिले फ़ीडबैक के बाद ट्रेंड्स को पहचान लिया है और संदीप मोदी और कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म को रोक दिया है ।

इतना ही नहीं, करण ने अपनी एक और फिल्म को फ़िलहाल रोक दिया है । यह सभी जानते हैं कि करण जौहर पहली बार सलमान खान के साथ मिलकर, विष्णु वर्धन के निर्देशन में बुल बना रहे थे । हालांकि, अब वह फिल्म भी नहीं बन रही है । सूत्र ने हमें आगे बताया, “करण और सलमान दोनों ने आधिकारिक तौर पर भविष्य में साथ काम करने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ गए हैं ।करण अब 2025 और 2026 के लिए धर्मा प्रोडक्शंस के लिए लाइनअप बनाने पर ऐक्टिवली काम कर रहे हैं ।