अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की ओह माई गॉड 2 अब रिलीज होने से सिर्फ 15 दिन दूर है । लेकिन अभी तक फ़िल्म को सेंसर सर्टिफ़िकेट नहीं मिला है । जैसा कि हमने पहले बताया था कि आदिपुरुष के बाद से ही सेंसर बोर्ड धार्मिक मुद्दों से संबन्धित फ़िल्मों को लेकर एक्स्ट्रा सतर्क हो गया गया है इसलिए अक्षय कुमार की OMG 2 को सेंसर सर्टिफिकेट के लिए सीबीएफसी की रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया जिसके बाद रिवाइजिंग कमेटी ने मेकर्स को OMG 2 में या तो 20 कट लगाने या एडल्ट सर्टिफ़िकेट देने के का ऑशन दिया । हालांकि मेकर्स ने दोनों ही ऑप्शन मानने से इंकार कर दिया है । और अब बॉलीवुड हंगामा को OMG 2 के सेंसर प्रोसेस में हो रही देरी की एक और अंदर की खबर मिली है ।

SCOOP: अक्षय कुमार की OMG 2 को सीबीएफ़सी इसलिए देना चाहती है एडल्ट सर्टिफ़िकेट ; धार्मिक मुद्दों के साथ सेंसर बोर्ड को फ़िल्म में यौन शिक्षा के अलावा लग रहा है ये अल्ट्रा सेंसटिव मामला

अक्षय कुमार की OMG 2 की सेंसर प्रोसेस में हो रही देरी

सीबीएफसी के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, OMG 2 का मुद्दा ही फ़िल्म का मैन प्लॉट है । “हालांकि OMG 2 ऊपरी तौर पर यौन शिक्षा के बारे में बात करती है, लेकिन फिल्म में एक बड़ा संघर्ष है जो हस्तमैथुन से संबंधित है । हालांकि यह एक बेहद साहसी विषय है और इसे अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ पेश किया गया है, सीबीएफसी को लगता है कि धार्मिक पहलू इसे नुकसान पहुंचा सकता है । भारतीय दर्शकों की धार्मिक भावनाओं से वे कोई समझौता नहीं करना चाहते इसलिए वे प्रमाण पत्र देने में अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं ।” एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया । सीबीएफसी नहीं चाहता कि आदिपुरुष के बाद अब ओएमजी 2 धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली दूसरी फिल्म बने ।

वहीं ओएमजी 2 पर सेंसर बोर्ड की रिपोर्ट बेहद सकारात्मक है और एक बार फिर इतने बोल्ड और अनोखे विषय को चुनने के लिए सभी अक्षय कुमार की तारीफ कर रहे हैं । “हालांकि, उन्हें यकीन नहीं है कि भारतीय दर्शक ओएमजी 2 जैसी बोल्ड फिल्म के लिए तैयार हैं, जो हस्तमैथुन और यौन शिक्षा को भगवान और धर्म के साथ जोड़ती है । ओएमजी 2 मूल रूप से एक कोर्ट रूम ड्रामा है जो एक पिता को अपने बच्चे के लिए सभी के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करता है । ये केस यौन शिक्षा से जुड़ा है ।” सूत्र ने आगे बताया ।

सूत्र ने आगे कहा कि सही मायने में ओएमजी 2 को सेंसर बोर्ड से सर्वसम्मति से सराहना मिली । “फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला, स्क्रीनिंग के समय अंधेरे में बंद गलियारों में तालियां और तालियां बज रही थीं । बंद गलियारों में फ़िल्म के कंटेंट की सराहना करना आसान है, लेकिन सबके सामने ऐसा करना मुश्किल होता है । एक बार जब कमेटी के सदस्य अंधेरे से बाहर आए, तो वे इस विषय के नुकसान के बारे में सोचने के लिए मजबूर हो गए ।” सूत्र ने हमें आगे बताया ।

अभी तक तो अक्षय कुमार और टीम को ओएमजी 2 में 20 कट्स [ऑडियो, वीडियो या ऑडियो विजुअल संयुक्त सहित] करने के लिए कहा गया है और वे इसे केवल वयस्क प्रमाणपत्र देने के इच्छुक हैं। सूत्र ने निष्कर्ष निकाला, “हालांकि अक्षय और टीम सीबीएफसी से यू/ए प्रमाणपत्र के लिए लड़ रहे हैं और अपील कर रहे हैं ।”