प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सुपरस्टार सलमान खान और डायरेक्टर एआर मुरुगडोस की टीम के साथ जुड़ने की घोषणा ने पहले ही दर्शकों के बीच काफ़ी उत्साह पैदा कर दिया है। ऐसे में अब, एक और मशहूर हस्ती सत्यराज भी टीम में शामिल हो गए हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी रोमांचक हो गया है।

सलमान खान की सिकंदर में कटप्पा
आइकॉनिक बाहुबली फ्रैंचाइज़ में कटप्पा की भूमिका के लिए पॉपुलर, सत्यराज अब मच अवेटेड फिल्म सिकंदर का भी हिस्सा बन गए हैं। बता दें कि एक्टर ने हाल ही में प्रतीक बब्बर के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की है। यह बड़ी खबर फिल्म को और भी रोमांचक बनाती है। सत्यराज ने फिल्मों में कई अलग-अलग भूमिकाएँ निभाई हैं और उन्हें सिकंदर में सलमान खान और अन्य स्टार्स के साथ देखना थ्रिल से भरपूर होगा। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर इस बड़ी खबर की घोषणा की है।
We're elated to welcome you on board #Sathyaraj sir! Honoured to have you in team #Sikandar ♥️
Happy to collaborate with our very own @prateikbabbar once again! ♥️
And we can't wait for everyone to experience this cinematic excellence on the big screens! ✨ #SajidNadiadwala’s… pic.twitter.com/ulg4IOac1h
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) July 4, 2024
नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा प्रोड्यूस, सिकंदर को एआर मुरुगडोस डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में हैं। यह एक्शन एंटरटेनर ईद 2025 वीकेंड के दौरान पहले कभी ना महसूस किए गए सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
















